Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
हजारीबाग के केरेडारी में पंचायत चुनाव लड़ रही दो महिला प्रत्याशियों के पतियों को जान से मारने की धमकी दी गई है। नकाबपोश अपराधी ने वीडियो कॉल कर AK-47 लहराते हुए दोनों महिलाओं के पतियों को चुनाव से हटने के लिए कहा गया है। मंगलवार की दोपहर बारह बजे से दो बजे के बीच यह धमकी दी गई। धमकी के बाद दोनों प्रत्याशियों के पतियों ने थाने में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र चुनाव लड़ रहीं निवर्तमान जिला परिषद सदस्या अनिता सिंह के पति और इंटक जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व प्रमुख संजू देवी के…
प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) सुप्रीमो दिनेश गोप का करीबी और संगठन में छोटा नागपुर रीजनल कमेटी के कमांडर का पद संभाल रहे लाका पाहन को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मुरहू थाना क्षेत्र के इंदीपीडी पंचायत के कोटा गांव के पास जंगल में बुधवार की सुबह सुरक्षा बलों के साथ उग्रवादी संगठन की मुठभेड़ हुई। इस दौरान 60 राउंड से अधिक गोलियां चलीं। इसमें लाका पाहन मारा गया, हालांकि दस्ते के दूसरे सदस्य फरार होने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार, कोटा गांव में मंगलवार को मंडा पूजा का आयोजन किया गया…
लोहरदगा जिले में अज्ञात अपराधियों ने युवक-युवती की हत्या कर शव को जंगल में जलाने का प्रयास किया है। हालांकि शव जल नहीं पाए। महिला की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कुरसे गांव निवासी वीरेंद्र उरांव की बेटी सुशांति उरांव के रूप में हुई है। युवक की पहचान सेन्हा थाना क्षेत्र के उगरा कटहल टोली गांव निवासी सीताराम महली के पुत्र प्रताप महली के रूप में हुई है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर अवैध प्रेम संबंध में हत्या की आशंका जताई जा रही है। लाश देखकर स्पष्ट पता चल रहा है कि युवक-युवती की…
जमशेदपुर : सीतारामडेरा में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को थाने में छोड़कर मंगलवार की सुबह हथकड़ी समेत खुद फरार हो गया। जबकि उसने खुद थाने में आत्मसमर्पण किया था। इस दौरान वह अस्वस्थ भी चल रहा था। जिसके कारण पुलिस उसे थाना हाजत में बंद ना कर सिरिश्ता में रखा था। वहीं सोमवार की रातभर वह थाने में उल्टी करता रहा। जिसको लेकर पुलिस उसे थाने में ही बैठा रखा था। मगर अचानक से उसका थाने से हथकड़ी समेत फरार होना पुलिस के लिए भी पहेली बन गई है। मामले में बताया जा रहा है कि सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याणनगर…
फिल्म से ज्यादा विवादों में रही शहर की अभिनेत्री तनुश्री दत्ता हाल ही में एक मंदिर की यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं. उन्होंने अपने मंदिर दर्शन की तस्वीरें साझा की हैं. तनुश्री दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी दुर्घटना की तस्वीरें साझा की, जिसमें उनके पैर में चोट दिख रही है. अभिनेत्री ने उल्लेख किया कि मंदिर जाते समय उनके साथ एक ‘सनकी दुर्घटना’ हो गई. न्होंने खुलासा किया कि दुर्घटना वाहन के ब्रेक फेल होने के कारण हुई. तनुश्री अपने चोटिल पैर की तस्वीरें भी साझा की हैं. दत्ता ने लिखा है – “आज का…
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) ने सोमवार को कहा कि 24 फरवरी को रूसी हमले की शुरुआत के बाद से यूक्रेन में मारे गए नागरिकों की संख्या 3,000 से अधिक हो गई है. अब तक मारे गए 3,153 लोगों की संख्या शुक्रवार से 254 की वृद्धि दर्शाती है. ओएचसीएचआर ने चल रहे पुष्टि प्रयासों का हवाला देते हुए कहा कि वास्तविक टोल काफी अधिक होने की आशंका है. ओएचसीएचआर ने कहा, ज्यादातर पीड़ित मिसाइल हमले और हवाई हमले जैसे व्यापक प्रभाव क्षेत्र वाले विस्फोटक हथियारों से मारे गए. यूक्रेन का दावा, अब तक रूस के 23,800 सैनिक मारे गये इस…
रांची. झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है. बारिश के बाद लोगों के गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि झारखंड के कई हिस्सों में गर्जन व वज्रपात के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हुई है.बीते कई दिनों की प्रचंड गर्मी के बाद मौसम को सुहाना होता देख रांची के लोगों में खुशी देखी गई. लगातार कई दिनों से राजधानी और आसपास के क्षेत्र में लोग गर्मी से परेशान से काफी परेशान रहे हैं. गर्म हवा और सूर्य की…
झारखंड के लातेहार में महिला की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। घटना बालूमाथ थाना अंतर्गत बारियातू टीओपी क्षेत्र के शिबला पंचायत के झिरमतकोमा गांव की है। आरोप है कि गांव के रहने वाले विकास यादव ने अपनी पत्नी नेहा देवी की हत्या कर दी है। वारदात को सोमवार को अंजाम दिया गया। महिला के मायके वालों का आरोप है कि दामाद का अपने बड़े भाई की पत्नी के साथ नाजायज संबंध था। इसका विरोध करने पर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। विवाहिता की तीन माह की बेटी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को पति-पत्नी के बीच…
राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गए हजारीबाग के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना हिनू स्थित सचिवालय कॉलोनी की बताई जा रही है। मृतक की पहचान जगदीश यादव के रूप में की गई है। वह हजारीबाग के कटकमसांडी के बरगड्डा पंचायत के बहिमर गांव का रहने वाला था। अज्ञात अपराधियों की ओर से युवक को चार गोलियां मारी गई हैं। मौके से दो खोखे बरामद किए गए हैं। चचेरे भाई दिनेश यादव ने बताया कि जगदीश का किसी से कोई विवाद नहीं था। वह कटकमकांडी निवासी अपने दोस्त…
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सरयू राय के खिलाफ रांची के डोरंडा थाने में FIR दर्ज कराई गई है। आरोप है कि सरयू राय ने ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट का उल्लंघन किया है। आईपीसी की धारा 409/379/411/120B &420 के तहत केस दर्ज किया गया है। विधायक ने झारखंड के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ कोविड प्रोत्साहन राशि में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कार्रवाई की मांग की गई थी। मामले में अनियमितता का खुलासा करने के लिए इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों को प्राप्त करने के आधिकारिक स्रोत को…
