Author: Koylanchal Samvad

श्रावणी मेला से पहले 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन किये जाने की संभावना के बाद अब टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की संभावित तिथि भी सामने आ गयी है. सूत्रों के अनुसार, उद्घाटन से 10 दिन पहले दो जुलाई से देवघर एयरपोर्ट से फ्लाइट के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी जायेगी. दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु के लिए देवघर एयरपोर्ट से ऑनलाइन बुकिंग 2 जुलाई से इंडिगो द्वारा शुरू कर दी जायेगी. 2 जुलाई से होगी ऑनलाइन बुकिंग बताया जा रहा है कि इंडिगो दो जुलाई से देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरु…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर से गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गयी है, हर प्रमुख चौक-चौराहों पर विभिन्न बलों की प्रतिनियुक्ति के अलावा बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। शहर के प्रमुख संवेदनशील स्थलों में बैरिकेटिंग की गयी है, वहीं धामिर्क स्थलों की भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। मोबाइल और इंटरनेट नेटवर्क के माध्यम से हर एक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही हैं। रांची के पुलिस उपमहानिरीक्षक अनीष…

Read More

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गॉंधी को पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए पूर्वाग्रह से केवल बदला लेने एवं राजनैतिक प्रतिशोध की भावना रखते हुए केन्द्र सरकार के निर्देश पर प्रवर्तन निदेशालय ई डी द्वारा उनकी छवि को धूमिल करने के लिए परेशान किये जाने के विरोध में एवं मौजूदा भाजपा सरकार में केंद्रीय एजेंसी के राजनीतिक दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका मोरहाबादी, रॉंची से राजभवन तक मार्च किया गया। इस राजभवन मार्च कार्यक्रम की अगुआई प्रदेश…

Read More

रांची: रांची में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा और उपद्रव की घटना की जांच एनआईए से कराने की मांग को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल की गयी है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीष न्यायमूर्ति डॉ रविरंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच ने याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है और खंडपीठ ने शुक्रवार 17 मई को सुनवाई की तिथि मुकर्रर्र की है। इस पीआईएल को सामाजिक कार्यकर्त्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट पंकज यादव ने अपने अधिवक्ता राजीव कुमार के माध्यम से दाखिल किया है।उन्होंने अपनी याचिका के माध्यम से कहा…

Read More

रांची: अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध झारखंड में शुरू हो गया है। केंद्र सरकार और इंडियन आर्मी द्वारा अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर सफाई दिये जाने के बावजूद गुरुवार को राजधानी रांची के मेन रोड में सेना भर्ती कार्यालय के बाहर सैकड़ों युवाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी युवा सेना में 4 साल के इस भर्ती प्रणाली को तुरंत बंद करने की मांग कर रहे है। उन्होंने इस योजनाओं के युवाओं की जिन्दगी से खिलवाड़ करार दिया है। प्रदर्शनारी युवाओं ने काफी देर तक सेना भर्ती कार्यालय के सामने नारेबाजी की और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में काफी…

Read More

गुमला:  गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के दोदांग पाकरटोली गांव के दो सगे भाईयों की स्कूल जाने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई . बताया जाता है कि  सुमित उरांव और सचिन उरांव आज सुबह अपना स्कुल जा रहे थे तभी अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए दोनों भाई एक आम पेड़ के नीचे जाकर बचने लगे। इस दौरान अचानक वज्रपात हुई जिसके कारण दोनों अचेत होकर गिर पड़े। घटना स्थल से थोड़ी दूर पर खड़े ग्रामीण जब इस घटना को  देखे तो वे वहाँ दौड़कर पहुंचे तो देखा कि…

Read More

पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी का एरिया कमांडर राजकुमार गंजू उर्फ गिरेंद्र उर्फ नीतीश को मंगलवार की देर रात मनातू थाना क्षेत्र के बेटापत्थल गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। मनातू थाना प्रभारी पवन कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली अपनी माँ की बरसी में शामिल होने गाँव आया था। इस बात की जानकारी पुलिस को मिल गई और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर उग्रवादी घर के पास जंगल की ओर भागने लगा। वहीं पुलिस जवानों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक देशी…

Read More

रांची के बरियातू में रहने वाले लापता कोयला कारोबारी अजय सिंह का शव पुलिस ने ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित रुक्का डैम से बरामद हुआ है. परिजनों की मानें तो अजय सिंह के मोबाइल पर कल फोन आया था, जिसके बाद वह घर से बाहर निकले थे लेकिन वह अपने घर नहीं लौटे. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. कारोबारी अजय सिंह मूल रूप से बिहार के बांका जिले के रहने वाले थे. रुक्का डैम के किनारे कोयला कारोबारी अजय सिंह की बाइक, कपड़े और मोबाइल फोन बरामद हुए थे. इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गयी थी. उनकी खोजबीन…

Read More

रांची हिंसा मामले में पुलिस ने वांछित उपद्रवियों का फोटो जारी किया है. साथ ही इन उपद्रवियों की सूचना देने की अपील की है. पुलिस ने 18 उपद्रवियों का फिलहाल फोटो जारी किया है. इस मामले में पुलिस ने विभिन्न पुलिस अधिकारियों का मोबाइल नंबर भी जारी किया है. इसके तहत सिटी डीएसपी, डीएसपी कोतवाली, डेली मार्केट थाना प्रभारी, लोवर बाजार थाना प्रभारी और हटिया डीएसपी का मोबाइल नंबर जारी किया गया है, ताकि आप इन नंबर्स पर फोन कर आरोपियों के बारे में पुलिस को जानकारी दे सके.

Read More

मोदी सरकार आने वाले दिनों में लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने की ओर फोकस कर रही है. ये बात खुद सरकार की तरफ से बताया गया है. दरअसल पीएमओ की ओर से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें बताया गया कि मोदी सरकार अगले डेढ़ साल में 10 लाख नौकरी मोदी सरकार देगी. पीएमओ की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया कि @नरेंद्र मोदी, सभी विभागों और मंत्रालयों में मानव संसाधन की स्थिति की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सरकार की ओर से अगले 1.5 वर्षों में मिशन मोड में 10 लाख लोगों की भर्ती…

Read More