Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में रांची में सेना भर्ती ऑफिस के सामने प्रदर्शन
    झारखण्ड

    अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में रांची में सेना भर्ती ऑफिस के सामने प्रदर्शन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 16, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: अग्निपथ भर्ती योजना का विरोध झारखंड में शुरू हो गया है। केंद्र सरकार और इंडियन आर्मी द्वारा अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर सफाई दिये जाने के बावजूद गुरुवार को राजधानी रांची के मेन रोड में सेना भर्ती कार्यालय के बाहर सैकड़ों युवाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया।

    प्रदर्शनकारी युवा सेना में 4 साल के इस भर्ती प्रणाली को तुरंत बंद करने की मांग कर रहे है। उन्होंने इस योजनाओं के युवाओं की जिन्दगी से खिलवाड़ करार दिया है। प्रदर्शनारी युवाओं ने काफी देर तक सेना भर्ती कार्यालय के सामने नारेबाजी की और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। बाद में काफी मशक्कत से युवाओं को समझा कर सड़क जाम हटाया जा सके। वहीं प्रदर्शन के कारण मेन रोड पर सड़क जाम कर स्थिति बन गयी। झारखंड के कई जिलों से अभ्यर्थी प्रदर्शन के लिए रांची पहुंचे थे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा कर शांत कराया और सड़क जाम को हटाया जा सका।

    रांची में सेना भर्ती कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे एक युवक ने बताया कि वे लोग तीन साल से सेना में भर्ती के लिए तैयारी कर रहे थे, उन्हें इंतजार था कि कब उनका मेडिकल और डॉक्यूमेंटेशन की प्रक्रिया पूरी हो तथा सेना में भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो सके। लेकिन अचानक पूरी प्रक्रिया रद्द कर दी गयी, जबकि परीक्षा की तैयारी के लिए तीन साल तक मैदान में पसीना बहाना पड़ता है, तब तक वे दौड़ और फिटनेस में सफल हो पाते है। लेकिन अब उनका 2 साल बर्बाद हो गया। वहीं अग्निपथ योजना के लिए उम्र सीमा 17.5 साल से 21.5 साल निर्धारित किया गया है, जबकि पहले से सेना की तैयारी कर रहे कई युवाओं की उम्र 22 साल तक पहुंच गयी है, ऐसे में उनकी उम्र सीमा ही समाप्त हो जाएगी और उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।

    गौरतलब है कि अग्निपथ योजना के तहत सरकार ने एक सेवानिधि की घोषणा की है।  इसमें पहले साल युवाओं को 30 हजार रुपये मासिक वेतन पर रखा जाएगा। ईपीएफ-पीपीएफ की सुविधा के साथ अग्निवीर पहले साल 4.76 लाख रुपये पाएंगे, चौथे साल तक वेतन 40 हजार रुपये यानी सालाना 6.92 लाख रुपये पाएंगे। वार्षिक पैकेज के साथ कुछ भत्ते भी मिलेंगे जिसमें रिस्क एंड हार्डशिप, राशन, ड्रेस और ट्रैवल एलाउंस शामिल होंगे।  सेवा के दौरान डिसेबल होने पर नॉन-सर्विस पीरियड का फुल पे और इंट्रेस्ट भी मिलेगा।  ‘सेवा निधि’ को आयकर से छूट दी जाएगी। वे ग्रेच्युटी और पेंशन संबंधी लाभों के हकदार नहीं होंगे।  जबकि  भारतीय सशस्त्र बलों में उनकी अवधि के लिए 48 लाख रुपये का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.