Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जैक द्वारा संचालित मैट्रिक और इंटर साइंस का परिणाम आज घोषित हुआ है। इस अवसर पर सभी सफल छात्र-छात्राओं को अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस अवसर पर बच्चों का मार्गदर्शन करने वाले सभी अभिभावकों और शिक्षकों को भी मैं हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।
पटना के एम्स की नर्सिंग स्टाफ ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उषा रानी लकड़ा (28) वृंदावन कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। मौके पर से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी हाथ लगा है। इसमें मौत का आरोप अमित टोप्पो पर लगाया गया है। पुलिस पूरे मामले को अफेयर के एंगल से भी जोड़कर जांच कर रही है। मृतक उषा रानी पिछले कुछ सालों से फुलवारी शरीफ के वृंदावन कॉलोनी में रह रही थी। सोमवार दोपहर फुलवारी शरीफ पुलिस को सूचना मिली कि उषा रानी लकड़ा पंखे से झूल कर आत्महत्या कर ली है। मौके…
रांची: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव में विपक्ष की ओर से साझा उम्मीदवार बनाया गया। इसी क्रम में यशवंत सिन्हा ने आज टीएमसी से अलग होकर विपक्षी एकजुटता के लिए काम करने की बात कही है। यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि टीएमसी ने उन्हें जो सम्मान और प्रतिष्ठा दी, उसके लिए वे ममता बनर्जी के प्रति आभारी है, अब एक समय आ गया है, जब एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए उन्हें पार्टी से हटकर विपक्षी एकता के लिए काम करना चाहिए। उन्हांेने उम्मीद जतायी कि ममता…
जैक बोर्ड इंटर साइंस में प्रथम श्रेणी में 54769 विद्यार्थी, द्वितीय श्रेणी में 5117 विद्यार्थी और तृतीय श्रेणी में 13 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। 92.19 फीसदी स्टूडेंट्स मैट्रिक में और 92.25 फीसदी स्टूडेंट्स इंटर में पास हुए हैं। इस साल मैट्रिक की परीक्षाएं 24 मार्च से 20 अप्रैल तक हुई थी। इसमें राज्य के 3,99,920 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 मार्च से 25 अप्रैल तक हुई थी। इसमें तीनों संकायों को मिलाकर 2,81,436 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। साइंस में 66,304, आर्ट्स में 1,90,819 और कॉमर्स में 24,313 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे। ऐसे चेक कर सकेंगे…
राजधानी के बिरसा मुंडा एअरपोर्ट पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के स्वागत में आई भीड़ ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाएl जैसे ही ओवैसी के हवाई जहाज के एयरपोर्ट पर लैंड होने की सूचना आई वैसे ही वहां मौजूद लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिएl इस घटना से थोड़ी देर के लिए एयरपोर्ट के बाहर असहज स्थिति बन गईl पार्टी के लोग और स्थानीय पुलिस भीड़ चुप कराने लगी। हालांकि ओवैसी के बाहर निकलने का पहले लोगों को शांत करा लिया गयाl दरअसल ओवैसी बीजेपी से निलंबित देव कुमार धान की चुनावी सभा को…
रांची : झारखंड के निजी और सरकारी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे. अग्निपथ योजना का छात्रों के विरोध को देखते हुए सुरक्ष की दृष्टि से निजी और सरकारी स्कूलों को बंद करने का अादेश दिया गया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव राजेश शर्मा ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन स्कूलों को बंद किया गया है. वहीं, उन्होंने बताया कि जैक की ओर से ली जाने वाली 9वीं और 11वीं की परीक्षा को भी स्थगित किया गया है. अब यह परीक्षाएं जो सोमवार को होने वाली थी, उसकी तारीखों की घोषणा जैक बाद में करेगा.
असम में बाढ़ से स्थिति भयावह होते दिख रही है. कई प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है. असम के 28 जिलों में अब तक 18.95 लाख से अधिक लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं. वहीं, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में राज्य में अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच स्थिति का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दरांग, पथरुघाट समेत कई जगहों का दौरा किया. बाढ़ की तस्वीरों को ट्वीव करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए हरसंभव कदम…
सेना में भर्ती को लेकर बनाए गए अग्निपथ योजना के तहत देश के कईं राज्यों में प्रदर्शन जारी है. बदले गए नियम को लेकर नाराज युवाओं ने बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. इस बीच खबर आ रही है कि बिहार में बीजेपी के 10 नेताओं को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. दरअसल प्रदर्शन के दौरान उग्र हुए प्रदर्शकारियों ने कुछ नेताओं के घरों पर हमला कर दिया था. विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बेतिया में डिप्टी सीएम रेणु देवी के आवास पर हमला किया…
रांची। राजधानी रांची में भी अग्निपथ योजना का विरोध तेज होता जा रहा है। शनिवार को राज भवन के सामने सैकड़ों की संख्या में युवा जमे हुये है। युवाओं का कहना है कि हमें 4 साल के लिए रखें। लेकिन विधायकों और सांसदों को भी 1 साल के लिए रखा जाये। उनकी सैलरी और पेंशन को खत्म किया जाये। बता दें कि अबतक राजधानी में विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढ़ग से किया जा रहा है। रांची में किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की गई है। ना किसी तरह का सरकारी संपत्तियों को क्षतिग्रस्त किया गया है।गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों…
जमशेदपुर : केन्द्र सरकार द्वारा आगामी 1 जुलाई से पॉलिस्टाईरीन और विस्तारित पॉलिस्टाईरीन (थर्माकोल) से बनी वस्तुओं समेत एकल प्रयोग प्लास्टिक वस्तुओं के विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग निषेध किया जाएगा। उक्त निर्देश के आलोक में मानगो नगर निगम कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय की अध्यक्षता में जागरूकता सह परिचर्चा के लिए एक बैठक आहूत की गई। जिसमें नगर प्रबंधक, सीएमएम, सहायक और कनीय अभियंता शामिल थे। बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निर्भरता घटाने और लोगों को इसका प्रयोग बंद करने को लेकर प्रेरित करने के विषय पर चर्चा भी हुई। इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी…
