Author: Koylanchal Samvad

रांची: देवघर सिविल कोर्ट में पिछले दिनों हुई हत्याकांड मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने स्वतः संज्ञान लिया है। देवघर के प्रधान जिला सत्र न्यायाधीष के पत्र को आधार बनाते हुए अदालत ने संज्ञान को जनहित याचिका में तब्दील किया है। उच्च न्यायालय के मुख्य  न्यायाधीष न्यायमूर्ति डॉ0 रविरंजन ने इस संबंध में राज्य सरकार से जवाब मांगा है। इसके साथ ही अदालत ने देवघर सिविल कोर्ट में सुरक्षा ऑडिट कराने का आदेश भी दिया है। मामले में मुख्य न्यायाधीश डॉ0 रविरंजन ने सुरक्षा मामले में गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि सूबे में सुरक्षा व्यवस्था चलर है, रोज हत्याएं…

Read More

जमशेदपुर: एमजीएम थाना अंतर्गत चौक स्थित सुमन होटल में बुधवार को अचानक आग लग गई। जिसकी जानकारी आस-पास के लोगों को होटल से धुआं निकलता देख कर हुआ। जिसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर तत्काल दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आगलगी का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। मामले में बताया जा रहा है कि अगर घटना के समय आस-पड़ोस के लोग सतर्क नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। जबकि होटल के साथ-साथ आस-पास रहने वाले लोग घटना के बाद खुद ही बाहर निकलकर आग बुझाने में जुट गए।…

Read More

साहिबगंज जिले में बुधवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकी 12 यात्री घायल हो गए हैं। रांगा थाना क्षेत्र के बरहरवा-बरहेट मुख्य मार्ग पर तलबड़िया के समीप एक हाईवा ने ऑटो को टक्कर मार दी। घटना के बाद हाईवा चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया। हादसे में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मारे गया व्यक्ति ऑटो का चालक बताया जा रहा है जो घटियारी इलाके…

Read More

अफगानिस्तान में आज सुबह आए भूकंप से जान माल का भारी नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6.1 की तीव्रता वाले इस भूकंप से कम से कम 280 लोगों की जान गई है, जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से 40 किलोमीटर दूर था। दूसरी तरफ, यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने बताया कि इस भूकंप का असर 500 किलोमीटर तक के दायरे में था। इस वजह से अफगानिस्तान के साथ पाकिस्तान और भारत में भूकंप का झटके महसूस किए गए। सुबह अफगानिस्तान की सरकारी…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन मामले में रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। पिछली सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अदालत में याचिका दायर कर पेशी से छूट दिये जाने की गुहार लगायी थी। रांची सिविल कोर्ट के एमपी-एमएलए कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में मतदान के दिन 6 मई 2019 को बूथ नंबर 388 में हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मतदान करने गये थे। इस दौरान हेमंत सोरेन ने अपने…

Read More

रांची: निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गयी है। पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। स्पेशल कोर्ट ने पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत अवधि 5 जुलाई के लिए बढ़ा दी। अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार सीए सुमन कुमार की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। मनी लाउंड्रिंग से जुड़े मामले में विगत 11 मई को पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया गया था और 14 दिनों तक ईडी ने रिमांड…

Read More

झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए नडीए  की तरफ से प्रत्याशी घोषित किया गया है। द्रौपदी मुर्मू झारखण्ड के 9 वी राज्यपाल के रूप में रह चुकी हैं . द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है। वह संथाल परिवार से ताल्लुक रखती हैं. भाजपा द्वारा द्रौपदी मुर्मू को पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के खिलाफ खड़ा किया गया है. यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए विपक्षी द्वारा उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है।

Read More

रांची: झारखंड एकेडेमिक काउंसिल (जैक) द्वारा संचालित दसवीं बोर्ड का रिजल्ट आज कर दिया गया। इस परीक्षा में 10 जून जो रांची हिंसा में जान गंवाने वाले 15वर्षीय मुद्दस्सिर का रिजल्ट आया है। मुद्दस्सिर ने इसी साल 10वीं की परीक्षा दी थी और वह फर्स्ट डिविजन से पास हुआ है। मुद्दस्सिर की मां ने बताया कि उसके बेटे ने मार्च-अप्रैल महीने में 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी और परिणाम का इंतजार कर रहा था। लेकिन बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के पहले 10जून को रांची हिंसा में उसकी मौत हो गयी। इसके बावजूद पूरे परिवार को मुद्दस्सिर के रिजल्ट…

Read More

जमशेदपुर: बिरसा नगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 6 निवासी 23 वर्षीय मिनिमय पॉल ने मंगलवार अपने कमरे में चुनरी के सहारे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जबकि जानकारी पाकर परिजन उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पति की मौत होने से पत्नी सदमे में आ गई। जिसे देखकर परिजन बिलक बिलक कर रोने लगे। मामले में बताया जा रहा है कि मृतक मिनिमय शादी शुदा था और उसका एक साल का बच्चा भी है। वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक की परीक्षा में जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित श्रीरामकृष्ण मिशन हाईस्कूल के अभिजीत शर्मा को झारखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल हुआ है. अभिजीत शर्मा को 500 में 490 अंक हासिल हुए हैं. गणित और हिंदी में 100 में 100, विज्ञान में 100 में 99 अंक हासिल किया है. अभिजीत शर्मा ने बतया है की वे सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं. आपको बता दें कि इनके पिता अखिलेश शर्मा झोला लेकर घर-घर कुर्सी बनाने का काम करते हैं. अपनी उपलब्धि से अभिजीत ने पिता का नाम रोशन किया है.  कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 निवासी…

Read More