Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। झारखंड राज्य में कोरोना के 177 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 97 केस सक्रिय है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार सुबह जारी कोविड-19 बुलेटिन में बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से चार मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के पांच जिले से कोरोना के 30 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से दो, देवघर से नौ, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से पांच , हजारीबाग से तीन और रांची से 11 मरीज मिले है। राज्य में कुल कोरोना मरीजों…
डालटनगंज: पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजहरा गांव निवासी शीर्ष माओवादी कमांडर राजेश ठाकुर ने शनिवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। टॉप माओवादी कमांडर राजेश ठाकुर ने जर्मन हथियार एचके 33 और 70 से अधिक गोली तथा वॉकी टॉकी के साथ पुलिस के समक्ष सरेंडर किया गया। बताया गया है कि राजेश ठाकुर पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजहरा का रहने वाला है। राजेश ने झारखंड बिहार के सीमावर्ती इलाको में कोबरा और सुरक्षा एजेंसियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण में पूर्व अभियान एसपी जो वर्तमान में सीआरपीएफ में तैनात है उनकी भूमिका अहम मानी…
रांची: रांची में चर्चित सुरेंद्र राय हत्याकांड मामले में रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त की अदालत ने दोषसिद्ध संदीप प्रधान उर्फ थापा समेत तीन को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी है। अदालत ने इस मामले में सुजीत कुमार और चंद्र मौली सिंह को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनायी है। मामले में 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। भाजपा नेता सुरेंद्र राय उर्फ मुखिया जी रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरौल गांव के रहने वाले थे। जमीन विवाद सुलझाने को लेकर उनकी हत्या 19अक्टूबर 2006 को कर दी गयी थी। अपराधियों ने उस…
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने शुक्रवार को ओड़िशा के चांदीपुर तट पर वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM) का सफल परिक्षण किया. डीआडीओ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह मिसलाइल लगभग 15 किमी की दूरी से दुश्मन को लक्ष्ति कर मार सकता है. डीआरडीओ के अनुसार इस हथियार प्रणाली के शुरू होने से हवाई खतरों के खिलाफ भारतीय नौसेना के जहाजों को सुरक्षित रखा जा सकेगा. क्या है वीएल- एसआरएसएएम वीएल- एसआरएसएएम (VL-SRSAM) एक जहाज से चलने वाली हथियार प्रणाली है, जो समुद्री स्किमिंग टारगेट सहित सीमा पर हवाई खतरों को बेअसर कर पाने…
झारखंड में कोरोना के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार, 23 जून को 5437 सैंपल की जांच में 36 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान महज 10 कोरोना संक्रमित रिकवर हुए हैं, जिसके बाद झारखंड में कोरोना एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 151 हो गई है। 23 जून को सबसे ज्यादा 21 नए संक्रमित रांची में मिले हैं, इसके बाद देवघर में 6, पूर्वी सिंहभूम में 5, हजारीबाग में 3 और बोकारो 1 नया कोरोना केस मिले है। जबकि इस दौरान कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों…
रांची: राज्यभर में बिजली चोरी के खिलाफ गुरुवार देर शाम तक सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। राजधानी के करीब 3941 परिसर में छापेमारी की गयी, जिसमें 975 परिसर में बिजली चोरी का मामला सामने आया। चोरी मामले में 975 परिसर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसपर 169.39 लाख का जुर्माना लगाया गया है। बताया गया है कि छापेमारी अभियान में रांची में 62, गुमला में 27, जमशेदपुर में 59, चाईबासा में 32, धनबाद में 32, चास में 36, डालटेनगंज में 190, गढ़वा में 42, दुमका में 67, साहिबगंज में 80, गिरिडीह में 45, देवघर में 104, हजारीबाग में 125,…
राज्य के गढ़वा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने वहां तैनात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी के रीडर अनिल सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। केशरी को 8000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तारी के बाद एसीबी टीम सिंह को अपने साथ ले गयी। इसकी जानकारी देते हुए एसीबी के डीएसपी ने बताया कि मेराल थाना कांड संख्या 53/22 में धारा व नाम हटाने के लिए रीडर ने अंतू चौधरी से 8000 रुपए रिश्वत मांग की थी। दरअसल अंतू चौधरी का पाटीदारों के साथ मारपीट हुई थी। जिसमें सिंह के द्वारा धारा व…
राजधानी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया। रांची के कोकर चौक के पास एक कबाड़ी की दुकान में गैस लीक होने की वजह से पिता-पुत्र बीमार हो गए। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के सम्बन्ध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कबाड़ी की दुकान में रखे सिलिंडर से गैस रिसने की गंध आ रही थी। कबाड़ी की दुकान पर बैठे धन प्रकाश साहू और उनके बेटे चन्दन साहू उस रिसाव के शिकार हो गए। उसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया और मामले को…
10 जून को राजधानी में हुई हिंसा को लेकर दायर जनहित याचिका मामले में आज झारखण्ड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका में मामले की जांच एनआईए से कराने आग्रह किया गया था। इसकी सुनवाई चीफ जस्टिस डा रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीठ में हुई। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने इस मामले में सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन वह जमा नहीं की गयी। सरकार से इसके लिए कोर्ट से एक सप्ताह का समय मांगा गया। जिस पर कोर्ट ने अगले शुक्रवार 8 जुलाई को इस पर सुनवाई का समय दिया है। याचिकाकर्ता के वकील…
जमशेदपुर: परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह ग्वाला पट्टी निवासी 30 वर्षीय विरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को अपने घर पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को सुबह तब मिली जब वह देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। जिसके बाद परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद पड़ोसियों के साथ-साथ घटना की जानकारी संबंधित थाने को दी।मामले में पुलिस का कहना है कि परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी और इससे पहले भी वह इस तरह की हरकत कर चुका था। जबकि…
