Author: Koylanchal Samvad

झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज NDA की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर PM मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा बीजू जनता दल और YSR कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मू ने 4 सेटों में नामांकन दाखिल किया गया। द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति उम्मीदवारी के लिए PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, ललन सिंह, पशुपति पारस, रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद प्रस्तावक रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले मुर्मू ने संसद में महात्मा गांधी, डॉ अंबेडकर और बिरसा मुंडा…

Read More

रांची: गुरुवार को मांडर विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. करीब साढ़े तीन लाख मतदाताओं ने 14 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद कर दी है. 433 बूथों पर सुबह सात बजे से दोपहर चार बजे तक वोटिंग हुई. हालांकि, कई बूथों पर मतदाताओं के लाइन में लगे होने के कारण कुछ देर तक वोटिंग भी हुई. अब सबकी निगाहें 26 जून, 2022 को हुई काउंटिंग पर टिकी है. दोपहर तीन बजे तक 61 फीसदी से अधिक वोटिंग की खबर है. हालांकि, अभी फाइनल डाटा नहीं आया है. दोपहर तीन बजे तक चान्हो में 61.13 फीसदी, मांडर में 59.93 फीसदी, इटकी…

Read More

रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के दड़दाग  गांव में बीती रात अशोक गुप्ता के घर मे किराए पर रहने वाले पंकज कुमार सिंह के घर चोरी हो गई।पंकज की पत्नी नम्रता कुमारी राजकीय उच्च विद्यालय बरियातू में कार्यरत है। चोर ने उसके घर से लगभग पांच लाख का सोना चांदी का जेवर व एक लैपटॉप चुरा ले गए। इस संबंध में पंकज कुमार सिंह ने ओरमांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पति-पत्नी 21 जून को पूजा करने देवघर गए थे, उनके इकलौता बेबी का जन्मदिवस था। 23 को लौटकर देखा तो घर, अलमीरा व बक्सा का ताला टूटा हुआ…

Read More

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना अंतर्गत शिवसिंह बगान निवासी मनप्रीत पाल सिंह हत्याकांड में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी अक्षय सिंह और नवीन सिंह को रिमांड पर लिया है। कोर्ट से रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने दोनों का दोपहर एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराया। जिसके बाद पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए थाने लेकर चली गई। जबकि मनप्रीत हत्याकांड में पुलिस ने इससे पहले भी राहुल सिंह, राहुल गुप्ता और गौरव गुप्ता को रिमांड पर लिया था। मगर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा और सिर्फ बाकी के आरोपियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को पता…

Read More

सरायकेलाा-खरसावां जिले के राजनगर इलाके में दो शव बरामद किए गए हैं। दोनों शव एक नीम के पेड़ में कपड़े के सहारे लटक रहे थे। मरने वालों की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के घुटुसाई गांव निवासी बासुदेव टुडू की पत्नी सलगो टुडू (22) और तीन वर्षीय बेटी फूलो टुडू के रूप में की गई है। गुरुवार की सुबह घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पेड़ से उतारा गया। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए पति बासुदेव को हिरासत में ले लिया है। अब तक की जानकारी के अनुसार बुधवार…

Read More

जमशेदपुर: साइबर ठग समय के साथ साथ खाते से रुपए उड़ाने का तरीका भी बदल रहे हैं और कुछ माह से बिजली कनेक्शन काटने का झांसा देकर रुपए उड़ाने का खेल शहर में ही नहीं बल्कि पूरे कोल्हान में चल रहा है। कुछ ऐसा ही मामला परसुडीह गंतइडीह निवासी सिदो चरण बेसरा के साथ घटी है। उनके खाते से साइबर ठगों ने 70 हजार रुपए उड़ा लिये। जिसके बाद वे मामले की शिकायत करने बिष्टुपुर स्थित साइबर थाने पर पहुंचे। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में सिदो चरण बेसरा ने बताया कि…

Read More

जमशेदपुर: सरायकेला कोर्ट से लौटते समय अज्ञात अपराधियों ने कपाली ओपी अंतर्गत डांगोडीह निवासी मो. कलीम खान पर कपाली चाडरी के पास घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान अपराधियों ने कलीम पर गोली भी चलाई। जो उसकी कनपटी में जा घुसी। वहीं घटना के समय जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश और अंबिका चरण पाणी उसी रास्ते से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने घायल कलीम को देखा। जिसके बाद एंबुलेंस बुलाकर उसे इलाज के लिए टीएमएच भिजवाया। जहां इमरजेंसी विभाग में उसका इलाज चल रहा है। साथ ही घटना की सूचना पाकर पुलिस भी जांच करने पहले…

Read More

जमशेदपुर: कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल एमजीएम अपनी दुर्दशा और अव्यवस्था को लेकर हमेशा से सुर्खियों में रहा है। वहीं बुधवार को अस्पताल फिर से एक बार सुर्खियों में आ गया। जिसका कारण इलाजरत मरीज के परिजन बेड की कमी के कारण खुद घर से फोल्डिंग बेड लेकर अस्पताल पहुंचे और जिसमें मरीज का इलाज चल रहा है। ऐसा ही नजारा बुधवार की दोपहर अस्पताल में देखने को मिला। मरीज को जब अस्पताल में बेड की सुविधा नहीं दी गई तो उसके परिजन घर से फोल्डिंग लेकर पहुंचे और जिसमें मरीज का इलाज करवा रहे हैं। बताया जा रहा…

Read More

रांची: करण जौहर की फिल्म जुग जुग जीओ की स्क्रिप्ट चोरी मामले में रांची सिविल कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस मामले में कोर्ट कल फैसला सुनाएगा. इस पहले एजेसी-3 मनोज चंद्र झा की अदालत में दोनों पक्षों की ओर से बहस चल रही थी । प्रार्थी विशाल सिंह ने करण जौहर पर उनके थीम और स्क्रिप्ट के आधार पर फिल्म जुग जुग जीओ बनाने का आरोप लगाते हुए न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई है। इससे पहले मंगलवार (21 जून) को भी सुनवाई हुई थी.दरअसल प्रार्थी विशाल सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी कहानी जिसका…

Read More

चतरा: चतरा पुलिस ने नशे के सौदागरों के विरुद्ध  बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र से 240 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसका अंतरराष्ट्रीय मूल्य तकरीबन 25 लाख रुपया आका गया है। यह  जानकारी डीएसपी मुख्यालय केदार राम ने मंगलवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम के द्वारा गठित छापेमारी को सफलता मिली है। टीम ने कौलेश्वरी मुख्य मार्ग स्थित सलैया टांड चट्टान के समीप ग्राम लेढ़ो से ब्राउन शुगर के साथ…

Read More