Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची पुलिस की ओर से अपील की गयी है कि दो समुदाय के बीच विद्वेष, वैमनस्य उत्पन्न करने वाला किसी तरह का कंटेंट-न्यूज़ सोशल मीडिया पर पोस्ट या शेयर नहीं करें। आपसी भाईचारे एवं तालमेल के साथ पर्व त्यौहार सम्पन्न कराने तथा किसी भी प्रकार के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण वातावरण मे सम्पन्न कराना झारखंड का परिचय है। अतः किसी भी प्रकार से किसी व्यक्ति-विशेष या धर्म के विरुद्ध टिप्पा टिपण्णी ना करें। सोशल मीडिया पर साइबर सेल की निगाह, किसी भी प्रकार के विद्वेष, वैमनस्य उत्पन्न करने वाला न्यूज़-कंटेंट पर पोस्ट करने पर कानूनी करवाई होगी। पुलिस विभाग के साइबर…
रांची: झारखंड में मॉनसून लगभग अपने नियत समय पर पहुंच गया है, लेकिन अब तक राज्य भर औसत से करीब 50 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं सप्ताह-दस दिन में यदि अच्छी बारिश नहीं होती है, तो राज्य के कई हिस्सों में सुखाड़ की आशंका उत्पन्न हो जाएगी। वहीं पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों के चेहरे पर सिकन देखी जा रही है। कई जिलों में 50 से 90 प्रतिशत कम बारिश मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 1 से 29जून के बीच सामान्य रूप से 181मिमी बारिश होती है, लेकिन इस दौरान राज्य में…
चतरा: चतरा में भ्रष्टाचार के विरुद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की हैं। कूप निर्माण का एमबी बुक करने के नाम पर दस हजार रुपया घूस लेते मनरेगा जेई को रंगे हाँथ गिरफ्तार किया हैं। जूनियर इंजीनियर निजामुद्दीन को शहर के बिंड मोहल्ला इलाके से एसीबी की टीम ने दबोचा हैं। जेई सिमरिया प्रखंड के सबानो पंचायत अंतर्गत गोवाकला गांव निवासी मसोमात उर्मिला देवी से कूप निर्माण का एमबी बुक करने के नाम पर 10 हजार रुपया घुस ले रहा था। एसीबी एसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की हैं। एसीबी के अनुसार शिकायतकर्ता…
गिरिडीह में दर्दनाक हादसा हुआ है। कुएं की सफाई करने के दौरान दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई है। मामला देवरी थाना क्षेत्र के बरवाबाद पंचायत के बरवाबाद गांव का है। मरने वालों में दो लोग बिहार के जमुई जिले के तथा दो व्यक्ति बरवाबाद गांव के हैं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। आनन- फानन में सभी को जमुआ के अस्पताल में ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में बिहार जमुई जिले के लालपुर गांव के 30 वर्षीय नायक विश्वकर्मा, 20 वर्षीय…
चतरा: अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई। करीब 12 लाख रूपये के गंजा के खेप के साथ पटना के पांच तस्कर चतरा में गिरफ्तार। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वशिष्ठनगर जोरी थाना पुलिस को मिली कामयाबी। 1 क्विंटल 7 किलो 250 ग्राम गांजा, विभिन्न कंपनियों के 5 मोबाइल व तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो और जाईलो गाड़ी जब्त की। हंटरगंज बीडीओ अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने कार्रवाई की । चतरा से तस्करी के लिए गांजा का खेप पटना ले जा रहे थे तस्कर। वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र…
चतरा: चतरा जिला कृषि प्रधान जिला है। यह जिला खेती पर पूरी तरह से निर्भर है। लेकिन इस वर्ष समय से मॉनसून नहीं होने के कारण धान की फसल प्रभावित हो रही है। धान का बीज अब तक नहीं बोया जा पा रहा है जिससे यहां के किसान काफी परेशान है। कुछ किसान डीजल पंप के सहारे धान बीज बो रहे हैं। तो अधिकांश किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि समय से बारिश नहीं होने के कारण धान और मक्का की खेती भी पूरी तरह प्रभावित हो रही है। किसानों के अनुसार धान के…
रांची: आगामी 01 से 17 जुलाई तक नीदरलैंड और स्पेन में आयोजित एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप में झारखंड की तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान , सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का चयन हुआ है। झारखंड के इतिहास में यह पहला अवसर है कि वर्ल्ड कप खेलने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के किसी खिलाड़ी का चयन हुआ है। इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं और इन 16 टीमों को चार पुल में बांटा गया है । भारत की टीम इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चाइना के साथ पूल बी में है। भारत का पहला मैच 2…
रांची: अरबों रुपये के बहुचर्चित चारा घोटाले मामले में राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद जेल भेज दिये गये । बाद में उनकी खराब तबीयत को देखते हुए 15 फरवरी को उन्हें रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया। रिम्स के पेइंग वार्ड में कमरा संख्या ए-11 में वे भर्ती हुए, जहो फ्रिज, टीवी, एसी, गीजर समेत अन्य सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सुविधा उपलब्ध थी। इस कमरे का किराया प्रतिदिन एक हजार रुपये का था। 15 फरवरी से 23 मार्च , यानी 52…
रांची के संत जेवियर्स कॉलेज से एकेडमिक टूर पर गए स्टूडेंट्स की बस सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. बताया जा रहा है कि बीएड कोर्स के ये स्टूडेंट्स एकेडमिक टूर के लिए सिक्किम गए हुए हैं. इन स्टूडेंट्स की संख्या 22 बताई जा रही है. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है कि जानकारी मिलते ही उन्होंने सिक्किम के सीएम से बात की और इनके इलाज की व्यवस्था स्थानीय अस्पताल में करवायी. खराब मौसम के कारण इन्हें एयरलिफ्ट नहीं किया जा सका है. रांची के संत जेवियर्स कॉलेज के छात्र एकेडमिक टूर पर सिक्किम गए हैं. जानकारी…
लोहरदगा-रांची मुख्य मार्ग में शहरी क्षेत्र के पतराटोली के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में एक ही गांव के दो छात्रों की मौत हो गई है। दोनों ही छात्र 11वीं की परीक्षा देने लोहरदगा शहरी क्षेत्र के उर्सुलाईन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय आए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों वापस मोटरसाइकिल से अपने घर कुडू थाना क्षेत्र के सुंदुरु गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पतराटोली के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मौके पर ही दोनों छात्रों की मौत हो गई। मृतकों…
