Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
पटना की सड़कों पर रविवार की सुबह में कई बुल्डोज़र दिखें. यह सभी बुल्डोज़र राजीव नगर स्थित नेपाली नगर में 70 मकानों को ध्वस्त करने के लिए पहुंचे. प्रशासन की इस कार्रवाई से मौके पर तनाव पूर्ण स्थिति पैदा हो गई है. आक्रोषित लोग सड़कों पर उतर गये. यहां विरोध को देखते हुए करीब चार थानों की पुलिस के साथ आसपास के इलाकों में 2000 हजार पुलिस बाल को तैनात किया गया. 70 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई प्रसाशन के द्वारा यहां अभी तो 70 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई हो रही है. लेकिन यह पूरा विवाद 1024 एकड़ जमीन…
देवघर : पीएम मोदी 12 जुलाई को झारखंड की देव भूमि के नाम से मशहूर देवघर आने वाले हैं. जहां वो देवघर एयरपोर्ट के साथ साथ कई योजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं. साथ ही साथ वो संताल परगना के लोगों को कई सौगात देंगे. जानकारी के अनुसार देवघर से प्रधानमंत्री संताल परगना के पांच व बांका जिले के लिए गैस पाइपलाइन योजना का शिलान्यास करेंगे इसके साथ ही साथ वो बॉटलिंग प्लांट, हंसडीहा-महगामा फोर लेन सड़क, गोड्डा स्टेशन में कोचिंग यार्ड, जसीडीह रेल बाइपास, जसीडीह स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की योजना, मधुपुर में वाशिंग पिट आदि बड़ी योजनाओं…
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पदक जीतने वाले झारखंड के पहले बालक पहलवान बने रांची। बहरीन के मानमा में आयोजित 2 से 10 जुलाई तक आयोजित अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में शनिवार को भारतीय कुश्ती टीम की झोली में कांस्य पदक डाला। इससे पहले सोनीपत हरियाणा में आयोजित भारतीय कुश्ती टीम के चयन ट्रायल में झारखंड के आदित्य कुमार गौरव ने 48किग्रा भार वर्ग में गोल्ड जीत कर भारतीय कुश्ती टीम में अपना स्थान पक्का किया था। झारखंड के आदित्य कुमार के अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पदक भारतीय टीम की झोली में डालने पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष-भोला नाथ सिंह और महासचिव…
रांची। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू सोमवार 4 जुलाई को रांची आएंगी। बीजेपी नेताओं ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने के बाद द्रौपदी मुर्मू देश के विभिन्न राज्यों का दौरा कर सभी सांसदों और विधायकों से समर्थन की अपील कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इसी क्रम में द्रौपदी मुुर्मू एक दिवसीय दौरे पर 4 जुलाई को रांची आएगी। इस दौरान वह विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओं से मुलाकात करेंगी। बीजेपी और आजसू पार्टी के अलावा निर्दलीय विधायकों से भी द्रौपदी मुर्मू समर्थन…
टाटा स्टील ने एक बार फिर 18 ट्रांसजेंडर की बहाली की है. इससे पूर्व 15 ट्रांसजेंडर्स को ट्रेनिंग के बाद नियुक्त किया गया. वर्ष 2021 से शुरू हुई ट्रांसजेंडर्स की बहाली की प्रक्रिया के तहत अब तक करीब 100 ट्रांसजेंडर्स को कंपनी में नियुक्त किया है. इसकी शुरुआत टाटा स्टील ने वेस्ट बोकारो से इसकी शुरुआत की है. अब तक कंपनी ने ओड़िशा के कलिंगानगर के अलावा वेस्ट बोकारो और जमशेदपुर में इनकी नियुक्ति की है. इससे पहले कंपनी ने जूनियर इंजीनियर ट्रेनी की नियुक्ति के लिए ट्रांसजेंडर से भी आवेदन मांगी थी. अब तक 97 ट्रांसजेंडर बने कर्मचारी टाटा…
रांची: ओरमांझी- मेसरा ओपी थाना क्षेत्र के रिंग रोड नेवरी ओवरब्रिज के पास शुक्रवार की दो पहर राँची से इरबा की ओर तेजगति से आ रहे चारपहिया वाहन आईटेन गाड़ी नम्बर JHO1AQ 3409 ने साईकिल सवार नेवरी निवासी मो०जन्नत अंसारी का 15 वर्षिय पुत्र अमीर हमजा को पीछे से ठोकर मार दिया । जिससे साईकिल सवार युवक अमीर हमजा जख्मी हो गया। जिन्हें स्थानीय लोगों व मेसरा थाना के पुलिस टीम के मदद से इलाज के लिए मेदांता अस्पताल पहुँचाया गया। वहीं आईटेन डिवाइडर से टकरा कर दूर जाकर कांटे दार तार में फंस कर पलट गया। जिससे आई टेन…
जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन से शुक्रवार 1 जुलाई को टाटा-जम्मू-तवी ट्रेन का पुनः परिचालन शुरू हो गया है। वहीं सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, पटना तख्त हरमंदिर साहिब जी के महासचिव इंद्रजीत सिंह, झारखंड सिख प्रदेशाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, पूर्व पोटका विधायक मेनका सरदार ने संयुक्त रुप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। साथ ही ट्रेन ड्राइवर अभिमन्यु सिंह को माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया। उल्लेखनीय है कि सांसद विद्युत वरण महतो ने पिछले बजट सत्र में मामले को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष रखा था। टाटा-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन जो काफी लंबे समय…
रांची: झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने वाले 52536 अभ्यर्थियों के आवेदन को रद्द कर दिया है। जेएसएससी की ओर से शुक्रवार को यह बताया गया कि झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2021 के लिए अहर्त्ता प्राप्त आवेदकों से 15 जनवरी 2022 से 25 मार्च 2022 तक आवेदन प्राप्त किये गये। आवेदकांे को यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि यथा स्थिति फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड किये बिना आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तथा इसके अभाव में संबंधित आवेदक की अभ्यर्थिता आयोग द्वारा रद्द कर…
जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना अंतर्गत जोजोबेड़ा पूनम अपार्टमेंट निवासी व्यवसाई सुशील कुमार की पत्नी अपनी पांच साल की बेटी समेत उसके ही गांव के रिश्ते में लगने वाले भतीजे के साथ फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सुशील ने उसकी खोज-बीन की। मगर कुछ भी पता नहीं चलने पर अंततः शुक्रवार थाने में पत्नी और बच्चे का अपहरण करने का एक मामला भतीजा आलोक राज के खिलाफ दर्ज कराया है। मामले में सुशील का कहना है कि आरोपी आलोक राज उनके ही गांव गया जिले के थाना गुरुवा, गांव केवलचक का रहने वाला है। इधर कुछ माह से आलोक…
सरायकेला: काशी साहू कॉलेज मोड़ के पास पुलिस ने आज सुबह एक शव बरामद किया है। जिसकी पहचान खरसावां के बड़ाबम्बो निवासी शंकर बोदरा (30 वर्ष) के रूप में हुई है। आज सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि खेत में एक शव पड़ा हुआ है। कुछ ही दूर पर उसकी बाइक (जेएएच05डीए6827) भी पड़ी है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने सरायकेला थाना की पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर सरायकेला पुलिस पहुंच कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात शंकर एक साथी के साथ ड्यूटी के…
