Author: Koylanchal Samvad

देवघर: देवघर एयरपोर्ट से आप जल्द ही उड़ान भर सकेंगे। इसको डीजीसीए से अपग्रेडेड लाइसेंस मिल गया है। देवघर एयरपोर्ट के शुरू होने से संथाल परगना इलाके में विकास में और तेजी आएगी। खास बात ये है कि 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी   इस हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। संताल परगना क्षेत्र के देवघर हवाई अड्डे को अपग्रेडेड हवाईअड्डा भी लाइसेंस मिल गया है। इससे देवघर एयरपोर्ट से बड़े कमर्शियल उड़ानों के ऑपरेशन का रास्ता साफ हो गया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि डीजीसीए ने देवघर एयरपोर्ट को दिए गए लाइसेंस…

Read More

मणिपुर की इंफाल -जिरिबम  रेलवे लाइन की सुरक्षा के लिए तैनात भारतीय सेना  की टेरेरोटियल आर्मी  की एक लोकेशन पर भूस्खलन होने के चलते बड़ा नुकसान होने की आशंका है. बीती रात मणिपुर के नोने जिले में हुए इस लैंडस्लाइड में कम के कम 25 सैनिकों के दबे होने की खबर है. खराब मौसम और लगातार हो रहे भूस्खलन से राहत और बचाव कार्यों में लगातार बाधा आ रही है. भारतीय सेना के मुताबिक, 29-30 जून की रात नोने जिले के टूपल रेलवे स्टेशन के करीब हुए भारी लैंड-स्लाइड से टीए की 107 कंपनी चपेट में आ गई. इस लोकेशन…

Read More

चतरा। आगामी बकरीद और रथ यात्रा को लेकर सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। एसडीओ मुमताज अंसारी और एसडीपीओ अविनाश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में हुए बैठक में शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में दोनों पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान दोनों धर्मों के बुद्धिजीवियों ने पर्व के दौरान एक दूसरे को परस्पर सहयोग करने की बात कही। साथ ही अधिकारियों ने बैठक के दौरान पीएचडी और  बिजली विभाग को शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा एसडीओ ने नगर परिषद को पर्व से पूर्व शहर की पूरी तरह…

Read More

जमशेदपुर: अपराधियों ने बुधवार की देर रात 10 बजे फ्लैट में घुस कर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना आदित्यपुर के हरिओम नगर (रोड नंबर पांच) स्थित आवास बोर्ड के ट्विन फ्लैट की है. तीन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने कन्हैया सिंह के सिर और आंख में तीन गोलियां मारीं. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी फ्लैट से उतरकर पैदल ही नदी की ओर फरार हो गये. अपराधियों के पास पिस्तौल के अलावा अन्य हथियार भी थे. क्या है घटनाक्रम कन्हैया सिंह पूर्व विधायक अरविंद…

Read More

एकनाथ शिंदे  महराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे. भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एकनाथ शिंदे के नाम की घोषणा कर सबको चौंका दिया. देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि शाम साढ़े 7 बजे एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. फडणवीस ने कहा कि हमने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. राज्यपाल ने हमें साढ़े 7 बजे का समय दिया है. फडणवीस ने कहा कि मैं सरकार के बाहर रहूंगा और इस सरकार को सफल बनाने के लिए वो सबकुछ करूंगा जिसकी जरूरत होगी. फडणवीस ने बताया कि आज सिर्फ एकनाथ…

Read More

रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज अधिवक्ताओं के बुलावे पर रांची सिविल कोर्ट पहुंचे. उनके साथ वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्य सभा प्रतिनिधि सच्चिदानंद चौधरी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शभु अग्रवाल, सचिव संजय कुमार विद्रोही, संयुक्त सचिव पवन रंजन खत्री, अधिवक्ता बीरेंद्र प्रताप, शोषण नाग, ज्योति आनंद, असीम कश्यप, दीन दयाल सिंह और रांची के सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार उपस्थित रहे। कोर्ट पहुँचने पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने गुलदस्ता और फूल माला देकर मंत्री बन्ना गुप्ता का अभिनन्दन किया. कोर्ट परिसर में सीसीटीवी के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे आग्रह दौरे के दौरान अधिवक्ताओं ने एक स्वर में…

Read More

राज्यपाल रमेश बैस ने आज हूल दिवस के अवसर पर राज भवन में हूल क्रान्ति के महानायक सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हूल दिवस पर राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा- ‘‘ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह के प्रतीक ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू, चांद-भरैव, फूलो-झानो समेत सभी वीर शहीदों को कोटिशः नमन। इनकी गौरव गाथाएं सदैव भावी पीढ़ियों को शोषण व अत्याचार के विरुद्ध आवाज बुलंद करने एवं मातृभूमि की सेवा के प्रति प्रेरित करती रहेंगी। वही सिदो कान्हू पार्क में अमर शहीद की प्रतिमा पर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी,…

Read More

बोकारो से धनबाद को जोड़नेवाले NH 23 के किनारे स्थित इंडियन बैंक की गुरुद्वारा शाखा में बुधवार को दोपहर करीब सवा एक बजे डकैतों ने धावा बोला। इस दौरान लगभग 40 लाख रुपये लूटकर वह अपने साथ ले गए। डकैतों ने बैंक कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, चास एसडीपीओ पीके सिंह सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस ने जिले की सड़कों पर वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया है। बताया…

Read More

रांची:ओरमांझी सिकिदिरी थाना की पुलिस ने बुधवार की सुबह गेतलसूद डैम से एक युवक का शव बरामद किया है। शव की पहचान टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के चतरा गांव निवासी प्रीतम महतो 23 वर्ष पिता रामलाल महतो के रूप में की गई है।सिकिदिरी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रीतम पिछले तीन दिनों से अपने घर से गायब था। इस संबंध में स्वजन प्रीतम के तीन दिनों से लापता होने से संबंधित थाना में सनहा दर्ज नहीं कराया था। स्वजन अपने स्तर से उसकी तलाश में लगे हुए थे।बुधवार की सुबह…

Read More

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र की रहने वाली 10 वर्षीय सोमवारी चंपिया खाना बनाने के दौरान घर में आग से झुलस गई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं अस्पताल में उसका एक माह तक इलाज भी चला। इस दौरान बुधवार उसकी मौत हो गई। जबकि परिजनों का कहना है कि उनकी आर्थिक हालत खराब होने के कारण सोमवारी का ठीक से वे इलाज नहीं करा सके। साथ ही रुपए के अभाव में उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वहीं शुरूआत में यहां उसकी हालत में सुधार आने लगा था। इसी…

Read More