चतरा: अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई। करीब 12 लाख रूपये के गंजा के खेप के साथ पटना के पांच तस्कर चतरा में गिरफ्तार। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वशिष्ठनगर जोरी थाना पुलिस को मिली कामयाबी। 1 क्विंटल 7 किलो 250 ग्राम गांजा, विभिन्न कंपनियों के 5 मोबाइल व तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो और जाईलो गाड़ी जब्त की। हंटरगंज बीडीओ अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने कार्रवाई की । चतरा से तस्करी के लिए गांजा का खेप पटना ले जा रहे थे तस्कर। वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के एनएच 22 पर स्थित चतरा-डोभी मुख्यमार्ग के तड़बनवा इलाके से वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को कामयाबी मिली । टीम में हंटरगंज इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय व जोरी थाना प्रभारी गुलाम सरवर समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे ।

