Author: Koylanchal Samvad

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इन्फ्राट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) के द्वारा लाखों रुपए की लागत से जाम से निजात पाने के लिए कदमा बाजार मेन रोड में सुंदर पार्किंग का निर्माण किया गया है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि पार्किंग निर्माण में लगभग 50 लाख रुपए खर्च हुए हैं। वहीं कदमा बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को सड़क पर गाड़ी ना लगाकर पार्किंग में लगाने के उद्देश्य से निर्माण किया गया था। ताकि सड़क अवरुद्ध ना हो। मगर वर्तमान में पूरे पार्किंग पर दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। साथ ही इसके एवज…

Read More

रांची। आज देवघर कोर्ट परिसर के निकट, अधिवक्तागणों के बैठने के स्थान पर अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी है। महासचिव ने कहा कि इसमें किसी भी अधिवक्ता के साथ दुर्घटना हो सकती थी। अध्यक्ष ने देवघर सहित झारखंड राज्य के सभी अधिवक्ता की सुरक्षा की मांग की है। इस घटना पर ’ऑल इंडिया लॉयर्स फोरम, के पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार को आवेदन दे कर कार्रवाई की मांग की साथ ही झारखंड के मुख्य न्यायाधीश, पुलिस महानिदेशक और देवघर के एस0पी0 एवं जिला उपायुक्त को भी कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया।…

Read More

रांची। आगामी 23 जून 2022 को होने वाले मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त   छवि रंजन द्वारा लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 18 जून 2022 को सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। उपचुनाव को लेकर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी  छवि रंजन ने वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिए। ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी   छवि रंजन ने सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों से 23…

Read More

रांची। रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने  बेड़ो प्रखण्ड में आयोजित  स्वीप कार्निवाल का उद्घाटन किया।  इस अवसर पर रंगोली, चित्रांकन, क्विज, लोकगीत, लोकनृत्य, फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया जिसमें बढ़ चढ़कर स्थानीय लोगों एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया। डीसी  छवि रंजन ने कहा कि माण्डर उप चुनाव के दौरान सभी योग्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सभी आयुवर्ग के लोग 23 जून को इस उप चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएं। इस उप चुनाव में सभी दिव्यांगजनों, 80 साल के वृद्ध व्यक्तियों तथा कोविड – 19 से पीड़ित मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस…

Read More

चतरा। चर्चित पाहन बालेश्वर भुइयाँ ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई। एसपी राकेश रंजन द्वारा एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित राजपुर थाना पुलिस की स्पेशल एसआईटी ने 48 घंटों के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर लिया। दरअसल अंधविश्वास में गांव के ही राजू भुइयां नामक शख्स ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बालेश्वर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताते हैं कि राजू अपनी सास की मौत का पाहन बालेश्वर को जिम्मेवार मानता था। इस प्रकार राजू समेत तीनों हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा हत्या में…

Read More

केंद्र की सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार तीसरे दिन भी जला। प्रदर्शनकारियों ने राजधानी पटना समेत 25 जिलों में जमकर उपद्रव किया। दानापुर और लखीसराय स्टेशन समेत आधा दर्जन से अधिक स्टेशनों पर आगजनी की गई। 10 ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया गया। लखीसराय में जनसेवा एक्सप्रेस में आगजनी के दौरान एक 25 वर्षीय यात्री की मौत हुई है। जगह-जगह पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। बिहार के राजधानी पटना के पालीगंज में उपद्रवियों ने…

Read More

पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर आज सुबह प्रदर्शनकारियों ने अप और डाउन ट्रैक को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की।   इससे पहले युवाओं ने नेशनल हाईवे 75 को जाम किया था।  नेशनल हाईवे से हटने के बाद युवा रेलवे ट्रैक पर बैठ गए।पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को ट्रैक से हटाया। जबकि युवाओं ने भी पुलिस बल को निशाने पर लेकर पत्थर फेंका. इधर एक मालगाड़ी के इंजन में तोड़फोड़ की गई है। करीब 45 मिनट तक डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर युवाओं ने ट्रैक को जाम रखा था।पुलिस के लाठीचार्ज के बाद ट्रैक जाम…

Read More

रामगढ़ जिले जिले में एनएच 23 पर एक स्कूल बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार बच्चों को हल्की चोटें आई हैंl रामगढ़ थाना क्षेत्र इलाके में कोर्ट परिसर के पहले, एक निजी स्कूल बस के पेड़ में टक्कर होकर पलटने से बच्चों को चोटें आई हैंl प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क के किनारे गिरे स्टोन डस्ट की वजह बड़ी दुर्घटना होने से टल गयीl इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची हैl सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर उल्टी पड़ी बस से बच्चों को निकाला और उनका प्राथमिक उपचार करवायाl

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े शेल कंपनी मामले में शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू हुई। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन व जस्टिस एसएम प्रसाद की बेंच में सुनवाई हुई।  राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश पक्ष रखा हैं और सीएम हेमंत सोरेन की ओर से अमृतांश वत्स सुनवाई में शामिल हुए। राज्य सरकार व सीएम की ओर से सुनवाई रोकने की मांग की गयी।  बेंच ने कहा कि दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही किसी फैसले तक पहुंचेंगे। इसके साथ ही सुनवाई की अगली तारीख 23 जून को मुकर्रर की है। इससे पहले…

Read More

रांची:  रांची में 10 जून को हिंसा की घटना मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने पूछा कि कितनी राउंड फायरिंग हुई, कितने घायल हुए और कितनी की मौत हुई, इसकी जानकारी दें। हिंसा के बाद फसाद के गिरफ्तार आरोपी नवाब चिश्ती की तस्वीर मंत्री के साथ होने के संबंध में सरकार की ओर से कहा गया कि तस्वीर भले ही मंत्री के साथ है, लेकिन कोई जान-पहचान नहीं है। इस पर कोर्ट ने कहा कि घटना के तार बड़े लोगों के साथ जुड़े हैं, कोई किसी के साथ कैसे फोटो खिंचवा सकता है।…

Read More