Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में अब अगली सुनवाई 28 जून को होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने वकील के कोरोना पॉजिटिव होने का हवाला देते हुए नई दिल्ली स्थित चुनाव आयोग के समक्ष पेश होने के लिए और अधिक समय मांगा। जिसे आयोग ने स्वीकार करते हुए 14 दिनों का समय दिया। लेकिन आयोग की ओर से इस बात यह भी कहा गया है कि अगली तिथि को वे खुद या अपने वकील के माध्यम से पक्ष रखे, अन्यथा उनकी ओर से जो लिखित जवाब सौंपा गया है, उसी…
रांची: रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने अरबों रुपये के चारा घोटाले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पासपोर्ट को रिलीज करने का आदेश दिया है। अदालत के अदालत के बाद लालू प्रसाद अपने पासपोर्ट का रिन्युअल करा पाएंगे और इलाज के लिए सिंगापुर जा पाएंगे। लालू प्रसाद के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने पासपोर्ट रिलीज करने को लेकर दायर याचिका को स्वीकृत कर लिया और पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश दे दिया हैं। उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद यादव के पासपोर्ट की वैलिडिटी समाप्त हो रही थी…
रांची: राज्यपाल रमेश बैस ने सोमवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक अभियान, रांची के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक को राजभवन तलब किया और उनसे रांची में 10 जून और उसके बाद हुई घटनाओं के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से पूछता कि प्रस्तावित घटना, धरना, प्रदर्शन, जुलूस के बारे में प्रशासन के पास क्या जानकारी थी और आपने क्या-क्या व्यवस्थाएं की थी। आई.बी. सीआईडी तथा स्पेशल ब्रांच ने क्या-क्या इनपुट दिये। जुलूस के संचालन के दौरान कितने सुरक्षा कर्मी और दंडाधिकारी वहां उपस्थित थे। आपने कोई प्रिवेंटिव एक्शन क्यों नहीं लिया, वाटर…
रांची: झारखंड सरकार द्वारा रांची में 10 जून को उपद्रव की घटना को लेकर गठित उच्चस्तरीय जांच समिति ने सोमवार को मेन रोड स्थित घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन की। जांच समिति के सदस्य और आपदा प्रबधन विभाग के सचिव अमिताभ कौशल ने गैंग ऑफ वासेपुर समेत जांच में सामने आयी अन्य किसी भी गोपनीय जानकारी को साझा करने से इनकार करते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरा, अन्य साक्ष्य, लोगों से मिली जानकारियां और इनपुट का अध्ययन करने के बाद समिति अपनी रिपोर्ट निर्धारित समय में सरकार को सौंप देगी। घटनास्थल का दौरा करने के साथ ही कई लोगों से…
झारखण्ड राज्य के रक्तवीर नाम से प्रसिद्ध डॉ चंद्रभूषण को आज रक्तदान के क्षेत्र मे अपनी योगदान के कारण पूरा राज्य जानता है. झारखंड गौरव से सम्मानित डॉ ने अबतक अनगिनत कैम्प आयोजित कर ये खिताब हासिल किया है. डॉ चंद्रभूषण ने राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज रिम्स में अबतक दर्जनों रक्तदान शिविर लगवाया है साथ ही निरंतर अपने जूनियर बैच के छात्रों को रक्तदान से जोड़ते आए हैं. आपको बता दे कि रक्तवीर नाम से प्रसिद्ध डॉ चंद्रभूषण ने अब तक 30 बार रक्तदान कर चुके है और हर तीन महीने पर नियमित रक्तदान करना अपना लक्ष्य बना…
रांची: ओडिशा के प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा के तर्ज पर झारखंड की राजधानी रांची में सैकड़ंो वर्षों से रथ यात्रा निकाली जाती है. हालांकि पिछले दो साल से कोरोना की वजह से रथ यात्रा नहीं निकाली गई थी. इस बार सरकार ने रथ यात्रा निकालने की मंजूरी दी है लेकिन उसमें कई पाबंदी लगाई गई है. इसी के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. जिसमें पहले की तरह आयोजन की अनुमति देने की मांग की गई है. बता दें कि झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने यह याचिका दायर की है. याचिका…
पलामू: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बनियाडीह बराही से ज्वाइंट एंट्रेंस की परीक्षा देने उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे दो छात्रों की मौत नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबने से हो गई. घटना सोमवार की सुबह अस्सी पुलिस चौकी घाट वाराणसी की बतायी जा रही है. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं एनडीआरएफ के सहयोग से दोनों छात्रों का शव बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए. दोनों छात्र अपने-अपने घर की इकलौती संतान थे. पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना…
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया को चेतावनी जारी की है, जिसमें ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफार्मों के विज्ञापन से बचने के लिए कहा गया है. प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल और ऑनलाइन मीडिया में ऑनलाइन सट्टेबाजी वेबसाइटों और प्लेटफार्मों के विज्ञापनों के अनेक मामले पाए जाने के बाद यह चेतावनी जारी की है. चेतावनी में बताया गया है कि देश के अधिकांश हिस्सों में सट्टेबाजी और जुआ अवैध है और उपभोक्ताओं, विशेष रूप से युवाओं और बच्चों के लिए अत्यधिक वित्तीय और सामाजिक-आर्थिक जोखिम पैदा करते हैं. इसमें यह भी बताया गया है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी पर…
देवघर: देवघर एयरपोर्ट पूरी तरह बनकर तैयार है बीते दिन देवघर एयरपोर्ट मे इंडिगो फ्लाइट 320 की सफल लैंडिंग और टेकऑफ कराया गया जिसके बाद देवघर एयरपोर्ट के उद्धघाटन को लेकर लोगो मे उमीद और बढ़ गयी वही आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री देवघर पहुँचे जहा उन्होंने एयरपोर्ट के काम का जायजा लिया साथ ही एयरपोर्ट के कामों पर संतुष्टि भी जताई । रघुवर दास ने बताया कि संभवतः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे वही बाबा नगरी में एयरपोर्ट बन जाने से श्रद्धालुओं को काफी राहत भी मिलेगी , इसके साथ उन्होंने…
रांची: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर दो नन्हा मेहमान आया है। धोनी की वाइफ ने दोनों मेहमान का क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। दरअसल यह मेहमान कोई और नहीं बल्कि बकरी के बच्चे हैं. सोशल मीडिया पर साक्षी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दो सफेद बकरियां नजर आ रही हैं। जो काफी प्यारे और क्यूट लग रहे हैं। वीडियो में एक बकरी कैमरे के सामने आकर पोज देती नजर आ रही है. वहीं दूसरी बकरी पीछे खड़े होकर घास खाने…
