Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Jharkhand में बढ़ा Swine Flu का खतरा! 41 मरीज मिले, बच्चों की संख्या ने बढ़ाई चिंता

    September 5, 2026

    झारखंड CID का बड़ा खुलासा! ACF-FRO परीक्षा में 100 अभ्यर्थी पैसा देकर पास हुए

    September 5, 2026

    झारखंड आज का मौसम: रांची समेत कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार, ठनका गिरने की चेतावनी, 8 से 10 सिंतबर तक बारिश

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड CID का बड़ा खुलासा! ACF-FRO परीक्षा में 100 अभ्यर्थी पैसा देकर पास हुए
    Breaking News

    झारखंड CID का बड़ा खुलासा! ACF-FRO परीक्षा में 100 अभ्यर्थी पैसा देकर पास हुए

    AdminBy AdminSeptember 5, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जेपीएससी के सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (एफआरओ) परीक्षा में धांधली और पैसे के खेल का एक बड़ा मामला सामने आया है। सीआईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि इन दोनों परीक्षाओं में करीब 100 अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उन्हें प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा में पास कराने की सेटिंग की गई थी। केस में गिरफ्तार आरोपी अभय तिवारी और टीडीपीएल के निदेशक रामबीर सिंह के बयानों के अनुसार, पूरी परीक्षा प्रक्रिया में तीन अलग-अलग तरीकों से धांधली की जाती थी।

    100 अभ्यर्थियों से 5 करोड़ की वसूली

    पीटी में प्रति छात्र पांच लाख रुपये के हिसाब से लगभग 100 अभ्यर्थियों से करीब पांच करोड़ रुपये की वसूली की गई थी। मुख्य परीक्षा में जिन छात्रों का उत्तर ठीक-ठाक लिखा होता था, उनके अंक बढ़ाने के लिए जांचकर्ताओं व प्रोफेसरों से संपर्क कर नंबर बढ़वाए जाते थे। इसके लिए हजारीबाग व रांची में अलग-अलग जगहों पर सॉल्वर गैंग के सदस्यों को बैठाकर उत्तर पुस्तिकाएं लिखवायी गई थीं.

    स्ट्रांगरूम से बाहर निकाली गई थीं उत्तरपुस्तिकाएं: जिन अभ्यर्थियों को उत्तर नहीं पता होते थे, उनकी उत्तर पुस्तिकाएं सीधे स्ट्रॉन्ग रूम से बाहर निकाली जाती थीं और मॉडल उत्तर उपलब्ध कराकर उनसे उत्तर लिखवाए जाते थे। जांच में सामने आया कि अभ्यर्थियों की खाली ओएमआर शीट भरने के लिए विशेष रूप से लखनऊ और दिल्ली से टीम बुलाई गई थी। वहीं, आरोपी प्रदीप कुमार सिंह ने कबूला कि उसने जेपीएससी के स्ट्रॉन्ग रूम से 30 अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं बाहर निकालकर सौंपी थीं, जिन्हें बाहर लिखवाने के बाद वापस जमा कराया गया। आरोपी संजय के अनुसार, एफआरओ मेन्स के लगभग 25 और एसीएफ मेन्स के लगभग 15 अभ्यर्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं में पीडीएफ एडिटर के माध्यम से बदलाव करके उन्हें पास कराया गया।

    1.20 करोड़ का नकद लेनदेन और आगे की कार्रवाई

    आरोपी रामबीर के बयान के मुताबिक, अभय तिवारी, धर्मेंद्र और आनंद ने उसे 15 अभ्यर्थियों का रोल नंबर दिया था, जिसमें प्रति कैंडिडेट आठ से 10 लाख रुपये में बात तय हुई थी। इस काम के एवज में अभय तिवारी ने उसे 1.20 करोड़ रुपये नकद दिए थे। मुख्य परीक्षा के पेपर रांची और हजारीबाग में बाहर लिखे गए थे। सीआईडी अब इन बयानों का भौतिक सत्यापन कर रही है और नतीजों के आधार पर अनुचित माध्यमों से पास होने वाले अभ्यर्थियों तथा इसमें शामिल अधिकारियों/बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    Jharkhand में बढ़ा Swine Flu का खतरा! 41 मरीज मिले, बच्चों की संख्या ने बढ़ाई चिंता

    September 5, 2026

    झारखंड आज का मौसम: रांची समेत कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार, ठनका गिरने की चेतावनी, 8 से 10 सिंतबर तक बारिश

    September 5, 2026

    नेपाल बाढ़: सुरंग में नौ दिनों तक फंसे दो लोगों को ऐसे ज़िंदा निकाला गया

    September 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Jharkhand में बढ़ा Swine Flu का खतरा! 41 मरीज मिले, बच्चों की संख्या ने बढ़ाई चिंता
    • झारखंड CID का बड़ा खुलासा! ACF-FRO परीक्षा में 100 अभ्यर्थी पैसा देकर पास हुए
    • झारखंड आज का मौसम: रांची समेत कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार, ठनका गिरने की चेतावनी, 8 से 10 सिंतबर तक बारिश
    • नेपाल बाढ़: सुरंग में नौ दिनों तक फंसे दो लोगों को ऐसे ज़िंदा निकाला गया
    • झारखंड हाइकोर्ट ने बढ़ाया मुआवजा, मृत ट्रेलर चालक के परिजनों को मिलेंगे 28.17 लाख रुपये
    • स्मार्ट सिटी की तर्ज पर झारखंड के हर जिलों में बनेगी सैटेलाइट टाउनशिप
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.