Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»प्रकृति पर्व सरहुल की शोभायात्रा आज, पाहन करेंगे बारिश की भविष्यवाणी
    Breaking News

    प्रकृति पर्व सरहुल की शोभायात्रा आज, पाहन करेंगे बारिश की भविष्यवाणी

    AdminBy AdminApril 11, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    आदिवासियों का प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर झारखंड में उत्साह है. चार दिन से इस पर्व में उपवास, जल रखाई के साथ वर्षा की भविष्यवाणी समेत मछली और केकड़ा पकड़ने की रस्म निभाई गयी. इसके बाद दोपहर को सरहुल पूजा के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी.

    आदिवासी समुदाय का सबसे बड़ा पर्व सरहुल में हर वर्ष भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है. इस वर्ष भी रांची में रांची में शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इससे पहले सरहुल पूजा की शुरुआत केकड़ा और मछली पकड़ने से की गई.

    केकड़ा और मछली पकड़ा गया

    रांची के सभी सरना स्थल पर पारंपरिक विधि विधान से पूजा पाठ किया जा रहा है. इस दौरान सभी मौजा के युवाओं ने केकड़ा और मछली पकड़ा और जल रखाई की पूजा की गई. पाहन जगलाल के अनुसार महाप्रलय के समय धर्मेश और सरना मां ने दो लोगों को केकड़ा के बिल में छुपाया था. जिससे सृष्टि दोबारा शुरू हो सके, केकड़ा पकड़ने का विधि तभी से चली आ रहा है. बुधवार को सरहुल को लेकर कई अनुष्ठान हुए. बुधवार को वाहनों के द्वारा दो घड़ों में पानी रखकर जल रखाई पूजा हुई. इसके जरिये बारिश की भविष्यवाणी की जाती है.

    चार दिनों का होता है सरहुल पर्व

    सरहुल पर्व चार दिनों तक मनाया जाता है. सरहुल के पहले दिन मछली के अभिषेक किए हुए जल को घर में छिड़का जाता है. दूसरे दिन उपवास रखा जाता है और गांव के पुजारी गांव की हर घर की छत पर साल के फूल रखते हैं. वहीं तीसरे दिन गांव के पहान सरना स्थल पर सरई के फूलों से पूजा करते हैं और इसी दिन पाहन उपवास रखते हैं. इसके साथ ही पाहन के द्वारा मुर्गे की बलि दी जाती है. पूजा के चौथे दिन सरहुल फूल का विसर्जन किया जाता है, जिसमें भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है.

    दो बजे से निकलेगा जुलूस

    गुरुवार को दोपहर 2 बजे के बाद राजधानी रांची में सरहुल को लेकर भव्य शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी. इस शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे. पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर लोक गीतों पर झूमते-नाचते लोग इस यात्रा.

    एक बजे से भारी वाहनों का प्रवेश बंद

    राजधानी रांची में सरहुल की शोभा यात्रा 11 अप्रैल यानी आज निकाली जाएगी. इसको लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इसके तहत गुरुवार को दिन के एक बजे से शोभा यात्रा की समाप्ति तक मेन रोड में सामान्य वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. ट्रैफिक एसपी राजकुमार मेहता की ओर से इससे संबंधित रूट चार्ट जारी किया गया है. इस आदेश के तहत शहर में गुरुवार सुबह 6 से रात 12.30 बजे तक भारी और मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है. भारी वाहन रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    • झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.