Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनशताब्दी एक्सप्रेस में लापता हुए जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी

    October 27, 2026

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जंगली हाथियों ने एक ही परिवार के 3 लोगों को कुचलकर मार डाला
    झारखण्ड

    जंगली हाथियों ने एक ही परिवार के 3 लोगों को कुचलकर मार डाला

    AdminBy AdminMay 5, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लातेहार: लातेहार में देर रात हाथियों ने चंदवा थाना क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे में पहुंचकर 3 वर्षीय बच्ची समेत तीन लोगों की जान ले ली है. बताया जा रहा है तीनों मृतक एक ही परिवार के थे. ईट भट्ठे में काम करने वाले मजदूर झोपड़ी में अपनी पत्नी और एक छोटी बच्ची के साथ सोए हुए थे. इसी दौरान हाथियों के झुंड ने ईट भट्टे पर धावा बोल दिया और तीनों को कुचलकर मार डाला.

    बता दें कि मृतकों में पति-पत्नी फानु भुइयां (26), बबीता देवी (23) और पुत्री मंजिशा कुमारी शामिल है. तीनों शवों को कब्जे में लेकर वन विभाग और चंदवा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. उक्त लोग चंदवा- माल्हन-मैक्लुस्कीगंज पथ स्थित मालहन गांव के समीप संचालित एन-1 ईट भट्टे में बतौर मजदूर काम कर रहे थे. अन्य मजदूरों ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 12:30 हाथियों का एक झुंड ईट भट्ठा परिसर में आ धमका. हाथियों के उत्पात मचाने से फनु की नींद खुल गई. वह अपने परिवार को उठाकर वहां से भागने लगा. बच्ची बबीता की गोद में थी. उक्त तीनों लोग हाथियों के चुंगल में फंस गए. महिला व बच्ची को हाथियों ने वही पटककर व कुचलकर जान ले ली.

     

    पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे की है. चंदवा थाना के निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि हाथियों का एक झुंड ईंट भट्ठा इलाके में आधी रात के बाद दिखाई दिया और परिवार के तीनों सदस्यों को कुचल कर मार डाला. हाथियों के झुंड ने इलाके में भी कहर बरपाया. हालांकि, ईंट भट्ठे में काम कर रहे अन्य मजदूर भागने में सफल रहे. उन्होंने बताया कि तीनों शवों को शुक्रवार सुबह थाने लाया गया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार अस्पताल भेज दिया गया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या

    October 24, 2026

    झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जनशताब्दी एक्सप्रेस में लापता हुए जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.