Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»दुबई-इजरायल फ्लाइट में लड़ बैठे दो पायलट, हाईजैक की सूचना पर भेजने पड़े फाइटर जेट्स; पीएम ने की इमरजेंसी मीटिंग
    Breaking News

    दुबई-इजरायल फ्लाइट में लड़ बैठे दो पायलट, हाईजैक की सूचना पर भेजने पड़े फाइटर जेट्स; पीएम ने की इमरजेंसी मीटिंग

    AdminBy AdminSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से इज़रायल जा रहे एक कमर्शियल विमान को बुधवार को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इससे कुछ समय के लिए विमान के हाईजैक होने की आशंका पैदा हो गई और इजरायल को अपने लड़ाकू विमान भेजने पड़े। फ्लाइट में 150 से ज्यादा इजरायली पैसेंजर सवार थे। प्लेन को सऊदी अरब की तरफ डायवर्ट किया गया। फ्लाइट से पहले इमरजेंसी कोड आया, फिर हाईजैक कोड आया। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नेतन्याहू और इजरायल के रक्षा मंत्री की इमरजेंसी बैठक भी हुई।

    दो पायलटों में हुई थी लड़ाई

    सुरक्षा अधिकारियों का हवाला देते हुए इजरायली मीडिया ने बताया कि यह घटना विमान के दो पायलटों के बीच हुए झगड़े की वजह से हुई और विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित थे। विमान सऊदी अरब के एक सिविल और मिलिट्री बेस, तबुक में उतरा।

    इजरायल ने भेजे अपने लड़ाकू विमान

    फ़्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, दुबई से तेल अवीव जा रहे फ़्लाईदुबई के एक यात्री विमान ने सऊदी अरब के ऊपर उड़ान भरते समय इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल इमरजेंसी “स्क्वाक कोड” 7700 भेजने के बाद विमान वापस मुड़ गया। इस घटना से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इज़राइली वायु सेना के लड़ाकू विमानों को विमान की ओर भेजा गया।

    फ़्लाईदुबई का विमान सऊदी हवाई अड्डे पर उतरा

    ‘द टाइम्स ऑफ़ इज़राइल’ के अनुसार, बाद में विमान सऊदी अरब के एक हवाई अड्डे पर उतरा। विमान के उतरने के बाद हाईजैकिंग की आशंका को खारिज कर दिया गया है। यह फ़्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी, तभी सऊदी अरब के ऊपर से यह वापस मुड़ गई। विमान द्वारा भेजा गया इमरजेंसी सिग्नल एक स्टैंडर्ड एविएशन अलर्ट है जो बताता है कि विमान किसी इमरजेंसी स्थिति का सामना कर रहा है।

    इजरायली मीडिया के अनुसार, लगभग 180 इजरायली यात्रियों को ले जा रही फ्लाइट FZ1073 ने पहले ‘स्क्वाक कोड 7700’ (सामान्य इमरजेंसी का संकेत) भेजा, फिर ‘कोड 7500’ (गैर-कानूनी दखल का संकेत) पर स्विच किया और बाद में वापस शुरुआती कोड पर आ गई। इजरायली एयरस्पेस को भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था और प्लेन के सऊदी अरब में उतरने के बाद उसे फिर से खोल दिया गया। इससे पहले अभी हाल में ही गुपचुप तरीके से UAE पहुंचे नेतन्याहू की वहां के राष्ट्रपति नाहयान से सीक्रेट मुलाकात हुई थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    • झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.