Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»जामताड़ा ट्रेन हादसे में हुई अबतक सिर्फ दो लोगों की मौत, DRM ने बताई घटना की वजह
    Breaking News

    जामताड़ा ट्रेन हादसे में हुई अबतक सिर्फ दो लोगों की मौत, DRM ने बताई घटना की वजह

    AdminBy AdminFebruary 29, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jamtara Train Accident: जिले के विद्यासागर और कालाझरिया के बीच ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. मामले में जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है. हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. रेलवे के वरीय अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. मरने वालों में से एक की पहचान सिकंदर नाम के युवक बताया जा रहा है, जो झाझा का रहने वाला था और बेंगलुरु जा रहा था. दूसरे का पता नहीं चल पाया है.

    हादसे के बारे में जानकारी देते हुए आसनसोल डीआरएम चेतना नंद सिंह ने दुख प्रकट किया. उन्होंने बताया कि यह हादसा बुधवार रात 7 बजकर 10 मिनट के आसपास हुई. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. जबकि इसमें कोई अन्य घायल नहीं हुआ है.

    डीआरएम ने बताया कि भागलपुर से यशवंतपुर जा रही अंग एक्सप्रेस को चिंगारी निकलने के शक में रोका गया था. डीआरएम ने बताया कि अंग एक्सप्रेस के ड्राइवर और गार्ड ने जांच की तो सबकुछ ठीक था, जिसके बाद उसे रवाना कर दिया गया. डीआरएम ने बताया कि उसी वक्त दूसरी लाइन पर धनबाद आसनसोल पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी, जिसकी चपेट में दो लोग आ गए. उन्होंने बताया कि जब इस बाबत पैसेंजर ड्राइवर से पूछा गया तो उसने कहा कि वो गोलाई में सीटी देते हुए आ रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ.

    डीआरएम चेतना नंद सिंह ने बताया कि घटना की जांच के तुरंत एक टीम बनाई गई है, गुरुवार सुबह से हेडक्वार्टर की टीम भी घटना की जांच करेगी. इस बाबत रेलवे बोर्ड के बड़े अधिकारियों से भी बात हुई है. घटना की पूरी जांच की जाएगी. खानापूर्ति नहीं की जाएगी. किस और किनके वजह से यह दुखद घटना घटी है, इसकी जांच होगी, साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि आगे से ऐसी गलती ना हो. डीआरएम ने जिला प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया.

    https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2024/02/VID-20240229-WA0004.mp4
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    • झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.