Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद की मुनमुन भट्टाचार्य को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत

    September 5, 2026

    JPSC नियुक्ति घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को बड़ा झटका, CID कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

    September 5, 2026

    Jharkhand में बढ़ा Swine Flu का खतरा! 41 मरीज मिले, बच्चों की संख्या ने बढ़ाई चिंता

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रांची में होने वाले IND vs ENG टेस्ट मैच को बाधित करने की मिली धमकी, थाने में दर्ज हुई FIR
    झारखण्ड

    रांची में होने वाले IND vs ENG टेस्ट मैच को बाधित करने की मिली धमकी, थाने में दर्ज हुई FIR

    AdminBy AdminFebruary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची में भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले चौथे टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी मिली है. रांची के धुर्वा थाने में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. जानकारी के मुताबिक यह धमकी सिख फॉर जस्टिस से मिली है. सिख फॉर जस्टिस संगठन के द्वारा मैच रद्द करने और इंग्लैंड की टीम को वापस जाने की धमकी दी गई है. मामला सामने आने के बाद रांची पुलिस इसे लेकर तफ्तीश में जुट गई है.

    द्वारा धुर्वा थाने में दर्ज  एफआईआर में बताया गया है कि इंग्लैंड भारत का मित्र देश है, लेकिन सिख फॉर जस्टिस के गुरुपतवंत सिंह पन्नू जो पंजाब के रहने वाले हैं लेकिन वर्तमान में अमेरिका में रहते हैं के द्वारा यूट्यूब पर एक वीडियो के माध्यम से भारत और इंग्लैंड के बीच मैच को रद्द करने के उद्देश्य से भारत में प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादियो से यह आह्वान किया गया है कि वह झारखंड एवं पंजाब में बवंडर पैदा करें और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को मैच नहीं खेलने दें.

    वीडियो में इंग्लैंड की टीम को वापस जाने की धमकी दी गई है. रांची पुलिस के द्वारा दर्ज करवाए गए एफआईआर में इसे आतंकी कार्रवाई बताया गया है. वीडियो सामने आने के बाद रांची पुलिस के द्वारा ही इस मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है.

    मामले को लेकर डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि यूट्यूब के माध्यम से धमकी जारी की गई है और यहां के स्थानीय माओवादी संगठन से भी अपील कर मैच नहीं करवाने की धमकी दी है. डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि धमकी को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. मैच में किसी भी प्रकार की रूकावट ना हो इसको लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दे दिए गए हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    धनबाद की मुनमुन भट्टाचार्य को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत

    September 5, 2026

    JPSC नियुक्ति घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को बड़ा झटका, CID कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

    September 5, 2026

    Jharkhand में बढ़ा Swine Flu का खतरा! 41 मरीज मिले, बच्चों की संख्या ने बढ़ाई चिंता

    September 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद की मुनमुन भट्टाचार्य को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत
    • JPSC नियुक्ति घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को बड़ा झटका, CID कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
    • Jharkhand में बढ़ा Swine Flu का खतरा! 41 मरीज मिले, बच्चों की संख्या ने बढ़ाई चिंता
    • झारखंड CID का बड़ा खुलासा! ACF-FRO परीक्षा में 100 अभ्यर्थी पैसा देकर पास हुए
    • झारखंड आज का मौसम: रांची समेत कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार, ठनका गिरने की चेतावनी, 8 से 10 सिंतबर तक बारिश
    • नेपाल बाढ़: सुरंग में नौ दिनों तक फंसे दो लोगों को ऐसे ज़िंदा निकाला गया
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.