Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»स्पाइडरमैन बोलकर पहली मंजिल से कूदा तीसरी कक्षा का छात्र, हालत गंभीर
    राष्ट्रीय

    स्पाइडरमैन बोलकर पहली मंजिल से कूदा तीसरी कक्षा का छात्र, हालत गंभीर

    AdminBy AdminJuly 21, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कानपुर: पबजी गेम खेलते खेलते कई बच्चों के जान दे देने की घटनाएं तो आपने कई बार सुनी होंगी। लेकिन दो दिन पहले एक बच्चा खुद को स्पाइडरमैन बोलते हुए अपने स्कूल की पहली मंजिल से कूद गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी हालत गंभीर है।

    पूरा मामला कानपुर के डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल का है जहां पर कुछ छात्रों के बीच पहली मंजिल से 16 फीट नीचे कूदने की शर्त लगती है। इतने में वहां खड़ा क्लास-3 का छात्र विराट मैं हूं स्पाइडरमैन कहकर छलांग लगा देता है। नीचे गिरते ही उसकी हालत बिगडने लगती है जिसके बाद गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह दावा स्कूल प्रबंधन ने किया है। शुक्रवार को इसका सीसीटीवी सामने आया है।

    पूरी घटना कानपुर के किदवई नगर एच-2 ब्लॉक स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर की है। यहां बाबूपुरवा कॉलोनी निवासी आनंद बाजपेई का 8 साल का बेटा विराट क्लास-3 का छात्र है। आनंद का मेडिकल स्टोर है। उनके मुताबिक, 19 जुलाई को उनका बेटा स्कूल गया था। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि बच्चों में स्पाइडरमैन को लेकर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान विराट ने छलांग लगा दी। घटना दोपहर डेढ बजे की है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्र की मां दीप्ती को फोन करके बताया कि आपका बेटा पहली मंजिल से कूद गया है। उसे हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही दीप्ति अपने पति आनंद के साथ अस्पताल पहुंची। वहां बेटे का इलाज चल रहा था।

    पानी लेने के बहाने क्लास से निकला था विराट
    आनंद ने बताया कि स्कूल प्रबंधन का दावा है कि छुट्टी से थोड़ी देर पहले विराट ने पानी की बोतल भरने की इजाजत मांगी थी। वह क्लास के बाहर ठंडा पानी भरने गया था। तभी उसके तीन दोस्त भी वहां पहुंच गए। तीनों दोस्तों में स्पाइडरमैन की तरह कूदने की चर्चा होने लगी। कौन कूद सकता है? इस बात को लेकर शर्त लग गई। इससे बेटा चार फीट की रेलिंग फांदकर 16 फीट नीचे कूद गया।

    सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
    स्कूल में लगे सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हुई है। इसमें साफ दिख रहा है कि विराट अकेले रेलिंग की तरफ आया और रेलिंग पर चढ़कर छलांग लगा दी। छात्र की मां ने कहा कि यह दुर्घटना बेटे की नादानी में हुई है। इसलिए कोई शिकायत नहीं करनी है। किदवई नगर थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पूरे मामले में छात्र के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर कोई भी आरोप नहीं लगाया है। छात्र की मां का कहना है कि बेटे की गलती से ऐसा हुआ है। इसमें स्कूल प्रबंधन की कोई लापरवाही नहीं है। इसके चलते उन्होंने थाने या अन्य किसी भी जगह शिकायत नहीं की है। इस वजह से पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की है। सीसीटीवी जांच में भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.