Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»एंबुलेंस में बारात लेकर आया दूल्हा, स्ट्रेचर पर दुल्हन संग लिए 7 फेरे, वजह जान आ जाएंगे आंसू
    Breaking News

    एंबुलेंस में बारात लेकर आया दूल्हा, स्ट्रेचर पर दुल्हन संग लिए 7 फेरे, वजह जान आ जाएंगे आंसू

    AdminBy AdminJune 28, 2023Updated:June 28, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Palamu News:  अभी तक आपने सुना और देखा होगा कि दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने हेलिकॉप्टर तो करोड़ों की लग्जरी गाड़ी लेने आआ। लेकिन झारखंड के पलामू में एक ऐसी हटकर शादी देखने को मिली, जहां दूल्हा अपनी बारात एंबुलेंस में लेकर आया था। इतना ही नहीं उसने दुल्हन के साथ शादी के सात फेरे भी अस्पताल के स्ट्रेचर पर बैठकर लिए। जिसने भी यह नजारा देखा वह देखता ही रह गया।

    सबसे हटकर थी चंद्रेश और प्रेरणा की शादी

    दरअसल, अनोखी शादी का यह अनोखा नजारा पलामू के मेदिनीनगर के शाहपुर स्थित कोयल रिवर व्यू होटल में देखने को मिला। जहां न सिर्फ बारात एंबुलेंस पर आई, बल्कि दूल्हा-दुल्हन स्ट्रेचर पर के शादी के बंधन में बंधे। यह विवाह 25 जून को गढ़वा जिले के कांडी गांव के रहने वाले चंद्रेश मिश्रा की शादी पनेरी बांध निवासी प्रेरणा मिश्रा के साथ हुई।

    इस शादी के पीछे कहानी है बेहद इमोशनल

    बता दें कि अलग अंदाज में हुआ इस तरह के विवाह के पीछे एक इमोशनल कहानी है। जहां दूल्हे ने किसी शौक या वायरल होने के लिए ऐसा नहीं किया, बल्कि इसके पीछे उसकी एक मजबूरी थी। बता दें कि शादी से कुछ दिन पहले दूल्हा चंद्रेश का एक्सीडेंट हो गया था। जिसके चलते उसका एक फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने साफ तौर पर कह दिया कि इसे ठीक होने में काफी समय लगने वाला है। परिवार के लोग भी राजी हो गए कि शादी की तारीख आगे बढ़ा देंगे। लेकिन शादी के लिए होटल-कैटरिंग सब बुक हो चुका था।दुल्हन के पक्ष का कई बुकिंग के लिए लाखों रुपए खर्च हो चुके थे।

    दूल्हे के फैसले ने जीता हर किसी का दिल

    कपड़े से लेकर सारी शॉपिंग हो चुकी थी।अगर शादी की तारीख आगे बढ़ाते तो बुकिंग वाला पैसा वापस नहीं होता। इतना ही नहीं कार्ड भी बंट चुके थे। ऐसे में दुल्हे ने अपने परिवार को समझाया और कहा कि हम उसी तारीख में शादी करेंगे जो पहले तय हो चुकी है। इसके लिए फिर क्यों ना मुझे एंबुलेंस पर अपनी बारात लेकर जाना पड़े और एंबुलेंस में ही मंडप क्यों ना बनाने पड़ जाए। बस फिर क्या था दूल्हे की इस बात पर सभी राजी हो गए और दूल्हा चंद्रेश एंबुलेंस पर सवार होकर शादी वाली होटल तक पहुंचा। इसके बाद उसे स्ट्रेचर पर बैठाकर मंडप तक ले जाया गया। जहां दूल्हा-दुल्हन ने स्ट्रेचर पर बैठाकर सात फेरे लिए। शादी में मौजूद हर मेहमान ने दूल्हे की खूब तारीफ की। सोशल मीडिया पर दोनों के विवाह की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

     

    Ambulance wedding PALAMU NEWS Palamu wedding
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    • झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.