Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»भारत में टेस्ला के पहले शोरूम की लॉन्चिंग, सामने आई पहली झलक
    Breaking News

    भारत में टेस्ला के पहले शोरूम की लॉन्चिंग, सामने आई पहली झलक

    AdminBy AdminJuly 15, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मशहूर इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारत में औपचारिक रूप से एंट्री कर ली है। मंगलवार को मुंबई के बीकेसी में टेस्ला के पहले शोरूम की लॉन्चिंग हुई। टेस्ला का शोरूम मुंबई में बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स के मेकर मैक्सिटी मॉल में खुला है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टेस्ला के शोरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने देश में टेस्ला का स्वागत करते हुए कहा कि ‘टेस्ला, वेलकम टू इंडिया’।

    भारत में अभी ईवी का निर्माण नहीं करेगी टेस्ला
    भारत में टेस्ला की योजनाओं को लेकर काफी चर्चाएं हैं। हालांकि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी पहले ही साफ कर चुके हैं कि टेस्ला फिलहाल भारत में कारों का उत्पादन नहीं करेगी। कुमारस्वामी ने कहा कि ‘टेस्ला फिलहाल भारत में अपनी कारें बेचना चाहती है और इसके अलावा उनकी कोई और योजना नहीं है।’ टेस्ला ने अभी तक अपनी योजनाओं पर चुप्पी साधी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में टेस्ला की वेबसाइट के हवाले से बताया गया है कि भारत में टेस्ला की मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार 60 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर मिल सकती है। गौरतलब है कि अमेरिका और चीन में इस मॉडल वाई कार की कीमत कम है।

    नई ईवी नीति के एलान के बाद बंधी उम्मीद
    इस साल की शुरुआत में टेस्ला ने भारत में कर्मचारियों की भर्ती शुरू कर दी थी, जिसके बाद ही टेस्ला के भारतीय बाजार में दाखिल होने की चर्चाएं शुरू हो गईं थी। टेस्ला सीईओ एलन मस्क ने भी पूर्व में भारत में निवेश की इच्छा जता चुके हैं, लेकिन उन्होंने भारत में लगने वाले उच्च आयात कर को सबसे बड़ी परेशानी बताया था। हालांकि भारत सरकार द्वारा हाल ही में नई ईवी नीति का एलान किया गया है, जिसमें वैश्विक ईवी कार निर्माताओं को कई सुविधाएं और कम आयात कर की पेशकश की गई है। ऐसे में हो सकता है कि टेस्ला आने वाले समय में भारत में ईवी निर्माण के क्षेत्र में भी उतर जाए।

    टेस्ला को भारत के बाजार में पैर जमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी
    टेस्ला का भारत में दूसरा शोरूम इस महीने के अंत में ही नई दिल्ली में खुल सकता है। टेस्ला की भारत में एंट्री ऐसे समय हो रही है, जब टेस्ला को अपने दो सबसे अहम बाजारों अमेरिका और चीन में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका और चीन में टेस्ला की बिक्री में गिरावट आई है। एक समय चीन में सबसे ज्यादा बाजार हिस्सेदारी रखने वाली टेस्ला की अब हिस्सेदारी में लगातार गिरावट आ रही है और कंपनी को बीवाईडी से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। न सिर्फ चीन में बल्कि दुनियाभर में बीवाईडी कंपनी टेस्ला को कड़ी चुनौती दे रही है। अब भारत से टेस्ला को बड़ी उम्मीदें होंगी। हालांकि भारत में अभी ईवी बाजार उतना बड़ा नहीं है, ऐसे में टेस्ला को भारत में पैर जमाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.