Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की कुल्हाड़ी से की हत्या

    May 11, 2026

    CM सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में STF का बड़ा एक्शन, बिहार-यूपी से तीन आरोपी गिरफ्तार

    May 11, 2026

    SBI ATM के अंदर चल रही हेयर कटिंग सैलून! दानापुर की अनोखी दुकान बनी चर्चा का विषय

    May 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»भारी मात्रा में विस्फोटक सहित विभिन्न सामग्री बरामद, संयुक्त सर्च अभियान में मिली सफलता
    झारखण्ड

    भारी मात्रा में विस्फोटक सहित विभिन्न सामग्री बरामद, संयुक्त सर्च अभियान में मिली सफलता

    AdminBy AdminApril 18, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    FILE REPRESENTATION
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गढ़वा पुलिस ने भंडरिया थाना क्षेत्र के तुमेरा गांव से काफी मात्रा में विस्फोटक सहित विभिन्न सामग्री बरामद किया है । उल्लेखनीय है कि जिले के उग्रवाद प्रभावित भंडरिया थाना क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सीआरपीएफ-172 बटालियन के जवानों के साथ स्थानीय पुलिस का लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है ।  इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर अभियान एसपी के नेतृत्व में गढ़वा पुलिस और सीआरपीएफ 172 बटालियन के जवानों ने संयुक्त रूप से इलाके में सर्च अभियान चलाया ।  इस क्रम में पुलिस को यह विस्फोटक एवं सामग्री बरामद हुआ ।  पुलिस मीडिया सेल द्वारा इस संबंध में जारी की गयी विज्ञप्ति में बताया गया कि विस्फोटक बरामद होने के बाद उसे विशेषज्ञ टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जबकि सामानों को जब्त कर ले लाया गया ।  बताया गया कि यह विस्फोटक व सामान इस इलाके में काफी वर्षों तक सक्रिय रहे नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के होंगे ।  इससे स्पष्ट होता है कि माओवादी इस क्षेत्र में पूरी तरह से सक्रिय रहे हैं और अपने सामानों को जहां-तहां छुपाकर रखे हुये थे यद्यपि पिछले कुछ साल से लगातार सर्च अभियान के बाद इस पूरे इलाके से नक्सलियों की कमर लगभग टूट गयी है । विशेषकर स्थानीय ग्रामीणों से सहयोग मिलने के बाद पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ लगातार सफलता मिल रही है ।

    जब्त की गयी सामानों की सूची

    हार्ड डिस्क- दो, यूएसबी केबल-एक, एक्सप्लोडर/ब्लास्टिंग मशीन-एक, मल्टीमीटर-एक, मोटोरोला वॉकी टॉकी-एक, कैप के साथ नौ वोल्ट बटी, इलेक्ट्रीक डेटोनेटर लेग वायर-21 नग, लचीला तार- 30 मीटर, कॉमर्शियल कॉडेक्स-1.5 मीटर, टिफिन आइइडी-एक किग्रा, इलेक्ट्रीक कॉमिर्शियल डेटोनेटर-दो नग, नॉन इलेक्ट्रीक कॉमर्शियल डेटोनेटर-एक, सिरिंग प्रेशर मैकेनिज्म- 21 नग, बेड स्वीच-एक, अप्रयुक्त सिरिंज-48 नग, बाइक-एक, नक्सल साहित्य आदि ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की कुल्हाड़ी से की हत्या

    May 11, 2026

    मनी लॉन्ड्रिंग मामला में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 2 साल बाद मिली बेल

    May 11, 2026

    रांची से 18 माह की मासूम अदिति पांडे लापता, सूचना देने पर ₹50 हजार इनाम घोषित

    May 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की कुल्हाड़ी से की हत्या
    • CM सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में STF का बड़ा एक्शन, बिहार-यूपी से तीन आरोपी गिरफ्तार
    • SBI ATM के अंदर चल रही हेयर कटिंग सैलून! दानापुर की अनोखी दुकान बनी चर्चा का विषय
    • मनी लॉन्ड्रिंग मामला में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 2 साल बाद मिली बेल
    • रांची से 18 माह की मासूम अदिति पांडे लापता, सूचना देने पर ₹50 हजार इनाम घोषित
    • Koylanchal Samvad e-paper | 11th May | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.