Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»DSPMU में फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का हंगामा, कॉमर्स विभाग में तालाबंदी और पुतला दहन
    Breaking News

    DSPMU में फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का हंगामा, कॉमर्स विभाग में तालाबंदी और पुतला दहन

    AdminBy AdminNovember 20, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    DSPMU, Ranchi News, Jharkhand News, Students Protest, College Fee Hike, Commerce Department, DSPMU, पुतला दहन, शिक्षा समाचार, कॉलेज प्रदर्शन, University Protest, फीस वृद्धि विवाद
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के कॉमर्स विभाग में फीस वृद्धि को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) दोनों स्तरों के सैकड़ों छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने मार्च निकाला, तालाबंदी की और कुलपति तथा कुलसचिव का पुतला दहन भी किया।


    कई महीनों से कर रहे मांग, लेकिन नहीं मिली सुनवाई

    छात्रों का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से बढ़ी हुई फीस को कम करने और विभाग में बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं। लेकिन न तो फीस में कमी की गई और न ही विभागीय सुविधाओं में कोई सुधार हुआ।

    इसी नाराज़गी के चलते छात्रों ने नई इमारत से प्रशासनिक भवन तक विरोध मार्च निकाला। इसके बाद पुराने भवन के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर कुलपति अंजनी कुमार मिश्रा और कुलसचिव धनंजय वासुदेव द्विवेदी के खिलाफ नारेबाज़ी की।


    पुतला दहन, बातचीत तक धरना जारी रखने की चेतावनी

    प्रदर्शनकारी छात्रों ने कुलपति और कुलसचिव का पुतला दहन कर विरोध जताया। छात्रों का कहना है कि जब तक कुलपति खुद आकर उनसे बातचीत नहीं करते, धरना जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन और भी उग्र हो सकता है।

    एमकॉम छात्र वसीम अंसारी ने बताया कि डेढ़ से दो महीने पहले भी आंदोलन हुआ था, तब प्रशासन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं की गई। छात्रों का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल अपनी आवाज़ प्रशासन तक पहुंचाना है और यह बताना है कि छात्र अपने हक़ के लिए मजबूती से खड़े रहना जानते हैं।

    College Fee Hike Commerce Department DSPMU JHARKHAND NEWS RANCHI NEWS Students Protest University Protest कॉलेज प्रदर्शन पुतला दहन फीस वृद्धि विवाद शिक्षा समाचार
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.