Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»भाजपा की पहली सूची को शिवराज सिंह की मुहर, सीटों पर आजसू के साथ वार्ता अंतिम दौर में
    Breaking News

    भाजपा की पहली सूची को शिवराज सिंह की मुहर, सीटों पर आजसू के साथ वार्ता अंतिम दौर में

    AdminBy AdminOctober 1, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की पहली लिस्ट नवरात्र में जारी करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। जिसमें उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे। पहले हफ्ते में पहली सूची आएगी। 4अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रहा है। इसलिए भाजपा शुभ मुहूर्त में उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। पहली सूची में दो दर्जन के आसपास उम्मीदवारों के नाम हो सकते हैं। इसमें अधिकांश आदिवासियों के लिए आरक्षित सीट शामिल होगी। भाजपा जिन सीटों पर 2019 के चुनाव में हार गई थी उन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा पहले होगी। ताकि उम्मीदवारों को जनता के बीच जाने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। पार्टी सभी प्रमुख चेहरों को चुनावी रण में उतरेगी।
    इधर, हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद चुनाव आयोग झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा करेगा।
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा और आजसू के बीच सीटों को लेकर बातचीत अंतिम दौर में है। दिल्ली में कल रात पार्टी प्रमुख सुदेश महतो की गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ सीटों पर बातचीत हुई है। भाजपा फिलहाल 9 सीट देने को तैयार है। लेकिन आजसू 9 से 10 सीट की मांग कर रही है। संभावना है कि भाजपा 9 से अधिक सीट आजसू को नहीं देगी। जिन सीटों पर विवाद है उनका हल जल्द निकाल लिया जाएगा। तमाड़, मांडू और बड़कागांव सीट पर आजसू की दावेदारी के कारण मामला फंसा हुआ है। इस महीने के अंत तक सीटों का बंटवारा भी एनडीए में हो जाएगा।
    संसदीय बोर्ड के सदस्यों में नड्डा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत, महासचिव (संगठन) बीएल संतोष शामिल हैं।
    इनका नाम लगभग तय
    राजधनवार या मनिका -बाबूलाल मरांडी, दुमका – लुईस मरांडी, शिकारीपाडा – परितोष सोरेन, जमताडा़ – दुबराज मंडल या सीता सोरेन, जामा- सीता सोरेन या सुनील सोरेन, बेरमो- योगेश्वर महतोया(बाटुल) रवींद्र पांडेय, टुंडी – राजीव कुमार ओझा या विक्रम पांडेय, झरीया -रागिनी सिंह, बाघमारा-शेखर सिंह या शत्रुघ्न महतो, खूंटी- नीलकंठ सिंह मुंडा, सारयकेला- चंपाई सोरेन, जगन्नाथपुर- गीता कोडा, सिसई – अरूण उरांव, घाटशिला -बाबूला सोरेन, गुमला -मिसिर कुजूर, राजमहल – अनंत ओझा, गोड्डा – अमीत मंडल, भवनाथपुर – भानु प्रताप शाही

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    • रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    • रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    • झारखंड की छात्राओं को बड़ा तोहफा! नवंबर से मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट स्कूल
    • रांची में मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, शुक्रवार-शनिवार इन रास्तों पर नहीं चलेगी गाड़ियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.