Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कम नहीं होगी महंगाई, RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव
    Breaking News

    कम नहीं होगी महंगाई, RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव

    AdminBy AdminDecember 6, 2024Updated:December 6, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति की बैठक में जो फैसले लिये है, वह आम जनता को निराश करने वाले हैं। आरबीआई के फैसलों के अनुसार आजजन को न तो आगामी दिनों में महंगाई से कोई राहत मिलने वाली है और जिन लोगों ने बैंकों से कर्ज लिया है, उन्हें भी उनकी ईएमआ में कोई राहत नहीं होने वाली है। मौद्रिक नीति की बैठक के बाद RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि लगातार 11वीं बार रेपो रेट (Repo Rate) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने ब्याज दर को 6.5% पर अपरिवर्तित रखा है। इससे कर्जदारों को ईएमआई में कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

    RBI गवर्नर ने जो संकेत दिये हैं उसके अनुसार देश की जनता को 2025 की तीसरी तिमाही तक महंगाई से राहत नहीं मिलने वाली है। उन्होंने यह जरूर कहा कि साल के अंतिम क्वार्टर में इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि खाद्य महंगाई उपभोक्ताओं की खर्च योग्य आय को कम कर देती है, जिससे खर्च और आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ता है।

    आरबीआई की मौद्रिक नीति की बैठक में जो सबसे सुखद बात सामने आयी है वह है, RBI ने कैश रिजर्व रेश्यो (CRR) में 0.5% की कटौती की है। जो अब 4% पर आ गया है। इससे बैंकों को अधिक लोन देने की सुविधा होगी और उन्हें अधिक तरलता मिल सकेगी। यह कदम RBI की तटस्थ नीति को दर्शाता है।

    आरबीआई जीडीपी ग्रोथ को लेकर आशावादी

    शक्तिकांत दास ने जीडीपी ग्रोथ को लेकर आशा जताई कि उच्च-आवृत्ति संकेतक दर्शाते हैं कि घरेलू गतिविधियां अब अपनी निचली स्थिति से बाहर आ रही हैं। यह संकेत करता है कि आर्थिक स्थिति में स्थिरता आ सकती है।

    क्या है रेपो रेट?

    बता दें कि रेपो रेट वह ब्याज दर है जिस पर आरबीआई वाणिज्यिक बैंकों को अल्पकालिक अवधि के लिए धन उधार देता है। यह दर आरबीआई द्वारा निर्धारित की जाती है और यह बाजार में मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने में मदद करती है। रेपो रेट का उपयोग आरबीआई द्वारा मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। जब भी बाजार में अतिरिक्त पैसा होगा, आरबीआई उस अतिरिक्त धन को अवशोषित करने और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए रेपो दर में वृद्धि करेगा।

    रेपो रेट के परिवर्तिन न होने का क्या असर होता है?

    रेपो रेट का आम आदमी पर भी असर पड़ता है। अगर रेपो रेट कम होता है, तो बैंक ग्राहकों को सस्ते ब्याज दर पर कर्ज देते हैं। इसका मतलब है कि पर्सनल लोन, होम लोन, और कार लोन पर भी कम ब्याज देना होगा। रेपो रेट परिवर्तित न होने का मतलब है कि आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट में कोई बदलाव न होने से इकोनॉमी में लिक्विडिटी की मात्रा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसका मतलब है कि बैंकों द्वारा उधार देने की दरें भी वही रहेंगी और ईएमआई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    • झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.