Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत

    April 27, 2026

    झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला

    April 27, 2026

    राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कैबिनेट की बैठक के बाद कल इस्तीफा देंगे नीतीश, परसों नए CM की शपथ
    Breaking News

    कैबिनेट की बैठक के बाद कल इस्तीफा देंगे नीतीश, परसों नए CM की शपथ

    AdminBy AdminApril 13, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बिहार में नए मुख्यमंत्री की चुनाव के लिए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से शिवराज सिंह चौहान के नाम पत्र जारी किया। शिवराज सिंह चौहान 14 अप्रैल को पटना आएंगे। उनकी मौजूदगी में इसी दिन बिहार भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में नेता के नाम की घोषणा होगी। इसी दिन एनडीए के अन्य दलों जदयू, लोजपाआर, हम और रालोमो विधायक दल की अलग-अलग बैठकों के बाद एनडीए विधानमंडल दल की साझा बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा। नवभारत टाइम्स के इस पेज आपको बिहार के नए और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री से जुड़ी खबरों का ताजा अपडेट्स मिल रहे हैं। नई जानकारी के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें।

    ब‍िहार में 23 संभाव‍ित मंत्र‍ियों के नाम आए सामने

    ब‍िहार में नई सरकार बनाने की तैयार‍ियां बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इस बीच संभाव‍ित मंत्र‍िमंडल में शाम‍िल होने वाले संभाव‍ित नाम सामने आए हैं। माना जा रहा है क‍ि नई कैब‍िनेट में 23 मंत्री शाम‍िल हो सकते हैं।

    संभावित मंत्रियों की सूची

    जदयू कोटा बीजेपी कोटा HAM, LJPR, RLSP कोटा
    मुख्‍यमंत्री: अभी नाम घोष‍ित नहीं
    डिप्टी सीएम- निशांत कुमार विजय कुमार सिन्हा संतोष कुमार सुमन
    विजेंद्र यादव मंगल पाण्डेय संजय पासवान
    विजय कुमार चौधरी रामकृपाल यादव संजय कुमार सिंह
    श्रवण कुमार दिलीप जायसवाल दीपक प्रकाश
    अशोक चौधरी श्रेयसी सिंह –
    लेसी सिंह लखेंद्र पासवान –
    मदन सहनी रमा निषाद –
    जमा खां प्रमोद कुमार चंद्रवंशी –
    सुनील कुमार अरूण शंकर प्रसाद –
    संजय सिंह टाईगर –

    Bihar New CM News: बिहार की नई सरकार में जेडीयू कोटे के संभावित मंत्री

    • डिप्टी सीएम- निशांत कुमार
    • विजेंद्र यादव
    • विजय कुमार चौधरी
    • श्रवण कुमार
    • अशोक चौधरी
    • लेसी सिंह
    • मदन सहनी
    • जमा खां
    • सुनील कुमार

    कल इस्तीफा और परसों शपथ- जमा खान

    बिहार के मंत्री जमा खान ने कहा कि सारी प्रक्रिया लगभग हो चुकी है। हमारे नेता (नीतीश कुमार) का जो डिसीजन होगा, बिहार के अंदर वही होगा। नहीं चाहते थे कि हमारे नेता बिहार से जाएं। लेकिन उनकी मंशा थी, दिल्ली राज्यसभा के लिए। कल और परसों में सब कुछ होगा। कल कैबिनेट मीटिंग है, परसों शपथ होनी चाहिए। बाकी सब ठीक चलेगा, नीतीश कुमार जब तक हैं, बिहार में कोई दिक्कत नहीं होने वाली है।

     निशांत को लेकर संजय झा ने नहीं खोले पत्ते

    बिहार की राजनीति में चल रहे ताजा घटनाक्रम के बीच संजय कुमार झा ने कहा कि सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सब कुछ योजना के मुताबिक चल रहा है। जल्द ही नए सीएम का नाम सबके सामने आ सकता है। नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चल रही चर्चाओं पर संजय झा ने कहा कि प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी और गठबंधन के स्तर पर जो भी निर्णय होगा, वह राज्य के हित में होगा। उनके इस बयान से यह संकेत मिलता है कि जदयू नेतृत्व अंदरूनी स्तर पर स्थिति को नियंत्रित और संतुलित बनाए रखने में जुटा हुआ है।

    सीएम आवास में हुई बड़ी मीटिंग

    बिहार में तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरणों के बीच सीएम आवास में बड़ी बैठक। नीतीश कुमार के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और संजय झा ने की मीटिंग। पटना डीएम त्यागराजन एसएम भी पहुंचे सीएम आवास। डीएम करीब आधे घंटे तक सीएम आवास में रहे मौजूद।

    ‘गठबंधन के स्तर पर जो भी निर्णय होगा, वो स्वीकार’

    बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सीएम का नाम फाइनल करेगी। वहीं, सीएम के नाम पर जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि पार्टी और गठबंधन के स्तर पर जो भी निर्णय होगा, वह स्वीकार होगा।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत

    April 27, 2026

    झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला

    April 27, 2026

    राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत
    • झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला
    • राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण
    • बिहार के सारण सड़क हादसा: टेंपो-स्कार्पियो टक्कर में महिला समेत 3 की मौत
    • झारखंड में मौसम का कहर: रांची समेत कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट
    • चुनाव ड्यूटी के दौरान झारखंड पुलिस जवान की मौत, परिजनों ने लापरवाही पर उठाए गंभीर सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.