Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026

    बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Nepal Earthquake: 6.4 की तीव्रता से कांपी धरती, नेपाल में आये जबरदस्त भूकंप का रांची में भी दिखा असर
    Breaking News

    Nepal Earthquake: 6.4 की तीव्रता से कांपी धरती, नेपाल में आये जबरदस्त भूकंप का रांची में भी दिखा असर

    AdminBy AdminNovember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    nepal earthquake
    nepal earthquake
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Nepal Earthquake: नेपाल की धरती एक बार फिर भूकंप से दहल उठी। 6.4 की तीव्रता से आए भूकंप से नेपाल भारी तबाही मचायी है। नेपाल के जाजर कोट-रुकुम में ज्यादा तबाही मची है। इस तबाही में 132 लोगों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। भूकंप में सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं। भूकंप से मची इस तबाही का कारण यह है कि अधिकांश लोग उस वक्त अपने घरों में सो रहे थे। जिसके चलते उन्हें भूकंप आने पर घर से निकलने का कम वक्त मिला। अभी भी कई लोग इमारतों के मलबे के नीचे दब गए।

    नेपाल में भूकंप से दर्जनों घरों को नुकसान पहुंचा है। देर रात करीब 11.30 बजे आए तेज झटकों ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पटना, झारखंड और बिहार तक में हिला दिया है। भूकंप के झटकों का खासा असर दिखा है। लोगों को जैसे अहसास हुआ लोग अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    पूरे झारखंड ने महसूस किया भूकंप का झटका

    नेपाल में आये भूकंप की धमक पूरे झारखंड में भी महसूस की गयी। शुक्रवार को रात करीब 11.30 बजे भूकंप के तेज झटकों से झारखंड के हर जिले में अफरा-तफरी मची। दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार समेत झारखंड में भूकंप के झटके महसूस किये गये। झारखंड की राजधानी रांची में भूकंप के झटके महसूस किए गए। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह तक लोक भूकंप की जगह-जगह चर्चा करते नजर आये। जिस समय भूकंप आया उस समय लोग अपने घर में सो रहे थे। जब उनका बेड हिलने लगा तो लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। झारखंड से किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक डॉ अभिषेक आनंद ने भूकंप होने की पुष्टि की है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में शुक्रवार रात 11 बजकर 34 मिनट और 11 बजकर 44 मिनट के करीब भूकंप आये।

    भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक नेपाल में रात 11 बजकर 32 मिनट पर 6.4 तीव्रता वाला भूकंप आया। नेपाल में आये भूकंप का असर पड़ोसी देशों चीन और खासकर उत्तरी भारत में महसूस किया गया।

    Nepal Earthquake
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026

    बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    • Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.