Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026

    आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»विधायक सरयू राय ने सार्वजनिक किया ढुल्लू महतो का ‘भ्रष्टाचार’! आप भी देखें
    Breaking News

    विधायक सरयू राय ने सार्वजनिक किया ढुल्लू महतो का ‘भ्रष्टाचार’! आप भी देखें

    AdminBy AdminApril 10, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Dhullu-Mahto-Saru-Rai
    Dhullu-Mahto-Saru-Rai
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय धनबाद से भाजपा के बनाये गये प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर लगातार हमलावर हैं। सरयू राय लगातार एक के बाद एक साक्ष्य देकर ढुल्लू महतो पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। सरयू राय ने एक बार फिर से ढुल्लू महतो पर गम्भीर आरोप लगाते हुए रहस्योद्घाटन किया है। विधायक सरयू राय ने यह रहस्योद्घाटन प्रेस वक्तव्य जारी कर किया है। अपने ताजा वक्तव्य में उन्होंने कहा कि भाजपा के झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं अन्य राष्ट्रीय/राज्य नेताओं को उनके धनबाद से घोषित प्रत्याशी के बारे में अपने अद्यतन ज्ञानकोश से कतिपय जानकारियां उपलब्ध करा रहा हूं।

    ये जानकारियां धनबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के घोषित प्रत्याशी के उस समय के 20 वर्ष के उम्र वाले सुपुत्र प्रशांत कुमार के नाम पर वर्ष 2022 में 2.06 करोड़ के सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर खरीदे गये तीन भूखंडों के बारे में है। इन भूखंडों की रजिस्ट्री के दस्तावेज की प्रति मेरे पास उपलब्ध हैं। इस सूचना में मैं इन भूखंडों का म्यूटेशन करने के लिए वहां के अंचलाधिकारी कार्यालय में की जा रही कार्रवाई के बारे में आधिकारिक दस्तावेज सार्वजनिक कर रहा हूं। इन दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न हैं। तीन अलग-अलग की गई रजिस्ट्रियों के अनुसार, खरीदे गये भूखंडों का क्षेत्रफल करीब 80 डिसमिल है। ये भूखंड धनबाद के नवाडीह में स्थित हैं। भूखंडों की खरीद और भुगतान किया हुआ स्टांप शुल्क का ब्यौरा निम्नवत हैः-

    1. भूखंड संख्या -1

    • ख़रीद की तिथि – 5 जनवरी 2022
    • भूखंड का क्षेत्रफल – 16 डिसमिल
    • भूखंड का पता – मौजा-नवाडीह, सर्किल-धनबाद
    • भूखंड की क़ीमत – ₹46,75,000
    • स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹1,87,000
    • भूखंड का क्रेता – श्री प्रशांत कुमार, उम्र – 21 वर्ष अभिभावक – श्री ढुल्लू महतो, ग्राम- चिटाही, पो॰ – टुंडू, थाना – बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद.
    • भूखंड विक्रेता – श्री कामख्या नारायण सिंह,  अंबिकापुरम, एलसी रोड, धनबाद.
    • खाता नंबर 36 और 50
    • प्लॉट नंबर 1623, 1672, 1624

           2. भूखंड संख्या – 2

    • ख़रीद की तिथि – 24 जनवरी 2022
    • भूखंड का क्षेत्रफल – 56 डिसमिल
    • भूखंड का पता – मौजा नवाडीह, सर्किल-धनबाद
    • भूखंड की क़ीमत – ₹1,36,36,000
    • स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹5,45,450
    • भूखंड का क्रेता – श्री प्रशांत कुमार, उम्र – 21 वर्ष अभिभावक – श्री ढुल्लू महतो, ग्राम- चिटाही बस्ती,पो॰ – टुंडू, थाना – बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद.
    • भूखंड विक्रेता – श्री कामख्या नारायण सिंह एवं श्रीमती आशा देवी, अंबिकापुरम, एलसी रोड, धनबाद.
    • खाता नंबर 50
    • प्लॉट नंबर 1624 और 1626

                  3. भूखंड संख्या – 3

    • ख़रीद की तिथि – 29 अप्रैल 2022
    • भूखंड का क्षेत्रफल – 8 डिसमिल
    • भूखंड का पता – मौजा-नवाडीह, सर्किल-धनबाद
    • भूखंड की क़ीमत –  ₹23,40,000
    • स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹93,600
    • भूखंड का क्रेता – श्री प्रशांत कुमार, उम्र – 21 वर्ष अभिभावक – श्री ढुल्लू महतो, ग्राम- चिटाही, पो॰ – टुंडू, थाना- बरोरा, बाघमारा, जिला-धनबाद.
    • भूखंड विक्रेता – श्री नारायण मंडल, करोयाटांड, बर्ली अड्डा, धनबाद.
    • खाता नंबर 104
    • प्लॉट नंबर-1624 और 1674

    – इन भूखंडों की सरकारी दर पर कीमत और स्टांप शुल्क के भुगतान का ब्यौरा सुलभ जानकारी हेतु निम्नवत हैः-

    क.    भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत – ₹46,75,000

    ख.    भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत – ₹1,36,36,000

    ग.     भूखंड की सरकारी दर पर क़ीमत – ₹23,40,000

    अ.    तीन भूखंडों की सरकारी दर पर कुल कीमत (क+ख+ग)   ₹2,06,51,000

    क.    स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹1,87,000

    ख.    स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹5,45,450

    ग.     स्टाम्प शुल्क भुगतान – ₹93,600

    (आ) कुल स्टांप शुल्क भुगतान का जोड़ (क+ख+ग)-  ₹8,26,050

    सरकारी दर पर भूखंडों की कुल कीमत (अ) और कुल स्टांप शुल्क भुगतान (आ) के ब्यौरों का

    जोड़ =अ+आ= 2,06,51,000

    स्टाम्प ड्युटी भुगतान – ₹8,26,500

    भुगतान का कुल जोड़ –  ₹2,06,51,000+₹8,26,050=₹2,14,77,500 (₹दो करोड़ 14 लाख 77 हजार 500)

    उपर्युक्त भूखंडों के रजिस्ट्रेशन के उपरांत स्थानीय अंचल कार्यालय में उनके म्यूटेशन के लिए हो रही कार्रवाई के सरकारी दस्तावेजों की आधिकारिक प्रतियां संलग्न हैं, जिनके साथ उपर्युक्त विवरण के कई तथ्यों का मिलान किया जा सकता है।

    भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं, खास कर झारखंड प्रदेश के प्रभारी को उपर्युक्त ज्ञानकोश में निहित सूचनाओं पर अपने ज्ञान के अनुसार स्पष्टीकरण देना चाहिए और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की उक्तियों के अनुरूप प्रभारी की भूमिका का निर्वाह करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि इसमें से कतिपय जानकारियां दो वर्ष पूर्व झारखंड के कतिपय प्रमुख अखबारों में संक्षेप में प्रकाशित हो चुकी हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026

    आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा

    August 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?
    • झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र
    • आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Ranchi
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.