Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Lok Sabha Election Date 2024: लोकसभा के तारीखों का हुआ ऐलान
    Breaking News

    Lok Sabha Election Date 2024: लोकसभा के तारीखों का हुआ ऐलान

    AdminBy AdminMarch 16, 2024Updated:March 16, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    loksabha election dates
    loksabha election dates
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Lok Sabha Election Date 2024:

    देश के लोकसभा चुनाव 2024 का ऐलान हो गया। शनिवार को निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार ने चुनाव की तिथियों का ऐलान किया है। देश का पूरा चुनाव 7 चरणों में सम्पन्न कराया जायेगा। आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गयी है। इसका तात्पर्य हुआ कि अब कोई भी सरकार कोई नई स्कीम या योजना लागू नहीं कर पाएगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने 7 चरणों में चुनाव की घोषणा की है। झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए 4 चरणों में वोट डाले जायेंगे। झारखंड में चौथे चरण से वोटिंग शुरू होगी। वहीं बिहार में 7 चरणों में वोटिंग होगी।   मतदान इस प्रकार होंगे-

    • पूरे देश में 7 चरणों में होगा मतदान
    • पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को
    • दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को
    • तीसरे चरण का मतदान 7 मई को
    • चौथे चरण का मतदान 13 मई को
    • पांचवें चरण का मतदान 20 मई को
    • छठे चरण का मतदान 25 मई को
    • सातवें चरण का मतदान 1 जून को
    • 4 जून को आयेंगे सभी सीटों के मतदान
    • झारखंड में चार चरणों में होगा मतदान
    • चौथे चरण से शुरू होगा झारखंड में मतदान
    • बिहार में 7 चरणों में होगा मतदान

    बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान 10 मार्च 2019 को किया गया था। इसके बाद 11 अप्रैल से 19 मई के बीच देशभर में 7 चरणों में मतदान कराया गया था। जबकि चुनावी नतीजे 23 मई 2019 को आए थे।

    लोकसभा के साथ चार राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव

    निर्वाचन आयुक्त ने ऐलान किया कि लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा में विधानसभा के लिए भी मतदान होगा। आंध्र प्रदेश में 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन और 13 मई को मतदान होगा। अरुणाचल में 20 मार्च को नोटिफिकेशन और 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। सिक्किम में 20 मार्च को नोटिफिकेशन और 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, ओडिशा में 13 मई, 20 मई और 25 मई को मतदान होंगे। बता दें कि सिक्किम में 32, ओडिशा में 147, अरुणाचल में 60 और आंध्र प्रदेश 175 विधानसभा सीटों पर भी लोकसभा चुनाव के साथ मतदान कराए जाएंगे। इसके साथ ही झारखंड की गांडेय सीट के साथ 26 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव भी होंगे।

    Lok Sabha Election Date 2024
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.