Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»जानिए कौन हैं रॉबिन मिंज, जिन्हें गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ में खरीदा, धोनी के हैं जबरा फैन
    Breaking News

    जानिए कौन हैं रॉबिन मिंज, जिन्हें गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ में खरीदा, धोनी के हैं जबरा फैन

    AdminBy AdminDecember 20, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    आईपीएल 2024 में झारखंड के क्रिकेटर रॉबिन मिंज धमाल मचाएंगे. रॉबिन मिंज झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर हैं, जो आईपीएल में खेलते दिखेंगे. गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2024 ऑक्शन में मोटी रकम खर्च कर रॉबिन मिंज को अपनी टीम में शामिल किया है. रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ में खरीदा. रॉबिन मिंज को खरीदने के लिए टीमों के लिए रोचक जंग देखने को मिली, मगर गुजरात टाइटंस ने इस खिलाड़ी को अपने नाम किया.

    कौन हैं रॉबिन मिंज
    रांची से 15 किलोमीटर दूर नामकुम के रहने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं. रॉबिन मिंज झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर हैं, जो आईपीएल में अपना जलवा दिखाएंगे. उनके कोच का नाम आसिफ है और उन्हीं के मार्गदर्शन में उन्होंने ट्रेनिंग ली है. चार आईपीएल टीमों के ट्रॉयल में फेल होने के बाद इसी साल मुंबई इंडियंस ने उनकी ट्रेनिंग का जिम्मा उठाया और इसके बाद रॉबिन मिंज की इंग्लैंड में ट्रेनिंग हुई. झारखंड के इस खिलाड़ी को क्रिकेटर एसपी गौतम ने भी काफी सहयोग किया.

    एक्स आर्मी मैन है रॉबिन मिंज के पिता
    21 साल के रॉबिन मिंज की पिता एक्स आर्मी मैन है और वह रांची में ही एयरपोर्ट सुरक्षा में तैनात हैं. पिता के सहयोग से ही रॉबिन ने क्रिकेट की दुनिया में आज यह मुकाम बनाया है. रॉबिन ने 2020-21 के दौरान अंडर-19 के ओपन ट्रॉयल के पहले मैच में 60 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी, इस पारी में उन्होंने पांच छक्के लगाए थे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.