Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में अगले दो दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
    Breaking News

    Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में अगले दो दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

    AdminBy AdminSeptember 15, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    jharkhand weather
    jharkhand weather
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand Weather: झारखंड में पिछले 24 घंटे में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय अभिषेक आनंद ने बताया कि निन्म दबाव का जो क्षेत्र था, आज उसके गंभीर होने के कारण कई हिस्सों में बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन के अलावा मानसून ट्रफ जमशेदपुर होकर गुजरने के कारण भी विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है।

    गढ़वा के मेराल में 77.2 मिलीमीटर बारिश

    राज्य में मानसून की गतिविधियां सामान्य रहने के कारण गढ़वा के मेराल में सबसे अधिक 77.2 मिलीमीटर बारिश हुई। रमना में 45, गढ़वा में 43, डालटनगंज में 39, मंझगांव में 32.4, भवनाथपुर में 29.5,धुरकी में 29.5 मुसाबनी में 28 और विश्रामपुर में 21.8 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा टोंटो में 20.8, चंदवा में 20.8, लातेहार में 19.4, नवडीहा बाजार में 19, मझारी में 19, जमशेदपुर में 18.4, तांतनगर में 18, हाटगम्हरिया में 18, चांडिल में 15.8, चाईबासा में 15.3 और गोइलकेरा में 15 मिलीमीटर बारिश हुई। चक्रधरपुर में 11, बहरागोड़ा में 10.8, खरसावां में 10.4, लोहरदगा में 10, सरयू में 10, पोटका में 10 और गोड्डा में 9.2 मिलीमीटर बारिश हुई। सिमडेगा में 3.8, कुरडेगा में 3.7, जरीडीह में 3, पालकोट में 2.2, बरही में 2.2, चास में 1.6, रामगढ़ में 1.5, गोविंदपुर में 1.2, सिसई में 1 और बोकारो में 0.8 मिलीमीटर बारिश हुई।

    झारखंड में दो दिनों तक कई स्थानों पर भारी बारिश

    झारखंड में 15 और 16 सितंबर को कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर को राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। जबकि 16 सितंबर को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। 17 और 18 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं 19 और 20 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि राज्य में अगले 24 ांटे के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले दो से तीन दिनों में इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना है।

    झारखंड में सामान्य से 34 प्रतिशत कम बारिश

    झारखंड में 1 जून से 14 सितंबर तक सामान्य से 34 प्रतिशत कम बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में सामान्य रूप से 913.4 मिलीमीटर बारिश की जगह अब तक सिर्फ 603.4 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य के 24 में से 17 जिले में सामान्य से कम बारिश हुई, जबकि छह जिलों सामान्य और एक जिले में सामान्य से काफी कम बारिश हुई। राज्य के जिन छह जिलों में सामान्य या उसके आसपास बारिश हुई, उसमें साहेबगंज, गोड्डा, सरायकेला, सिमडेगा, पूर्वी सिंह और पश्चिमी सिंहभूम शामिल है। रांची में सामान्य से 35 प्रतिशत बारिश हुई। जबकि चतरा में सामान्य से 63 प्रतिशत कम बारिश हुई।

     

    jharkhand weather
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    • झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.