Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Jharkhand Weather News: झारखंड में छाए रहेंगे बादल, फिर गिरेगा पारा
    Breaking News

    Jharkhand Weather News: झारखंड में छाए रहेंगे बादल, फिर गिरेगा पारा

    AdminBy AdminDecember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    jharkhand weather news
    jharkhand weather news
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Jharkhand Weather News: झारखंड की राजधानी रांची में कर्कश ठंड देखने को मिल रही है. ठंड का आलम यह है कि लोग मॉर्निंग वॉक करने भी सुबह 8 बजे घर से बाहर निकल रहे हैं. वहीं शाम के 6 बजे तक सड़के सुनसान होती दिखाई दे रही है. लेकिन, लोगों के लिए एक अच्छी खबर है की मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकेगी, जिससे शाम के समय में ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी.

    रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि सुबह में 11 बजे तक रांची समेत अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे. जिस वजह से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाने की संभावना है. इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी. हालांकि, यह स्थिति आने वाले चार दिन यानी 2 जनवरी तक ही रहेगी.

    पहाड़ों की बर्फबारी बढ़ा रही कंकनी
    अभिषेक आनंद ने बताया कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से हवाओं में इतनी कंकनी देखी जा रही है. इन हवाओं से लोगों को फिलहाल बचकर रहने की जरूरत है, इसलिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल अच्छे से करें. शाम और सुबह के वक्त कंकनी अधिक रहेगी. इसलिए काफी जरूरी हो तभी इस वक्त बाहर निकलें, वरना धूप आने के बाद ही जरूरी काम के लिए बाहर जाएं. वहीं, राज्य में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. दोपहर में खिली धूप देखने को मिलेगी.

    इन जिलों का यह रहा न्यूनतम तापमान
    पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान की बात करें तो रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा. वहीं बोकारो का 10 डिग्री, चतरा का 9.6, देवघर 12.7, धनबाद 11, गढ़वा 10.3, गिरिडीह 12.7, गोड्डा 12.5, गुमला 8.6, हजारीबाग 11.5, लातेहार 10.5, साहिबगंज 13.02, सिमडेगा 11.1, पश्चिमी सिंहभूम का 9.7 व जमशेदपुर का 11 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज की गई.

    अलाव का किया जा रहा इंतजाम
    साथ ही, ठंड को देखते हुए झारखंड की राजधानी रांची के हर चौक चौराहे में अलाव की व्यवस्था की गई है. वहीं रैन बसेरा का भी इंतजाम है. रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड, ध्रुवा बस स्टैंड, किशोरगंज स्थित पहाड़ी मंदिर के समीप, नयासराय, डोरंडा चौक के समीप रैन बसेरों की व्यवस्था निगम की तरफ से की गई है. जहां महिला और पुरुष दोनों के लिए बेड से लेकर कंबल तक का खास इंतजाम है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.