Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज: गढ़वा, साहेबगंज और पलामू के पीडीजे के नाम पर कॉलेजियम की मुहर

    September 11, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन के कैबिनेट की बदलेगी तस्वीर! सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से एक और मंत्री पद रिक्त

    September 11, 2026

    झारखंड में 1340 CGL अफसर अब पहले की तरह करेंगे काम, हाईकोर्ट के आदेश के बाद कार्मिक विभाग का फैसला

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज: गढ़वा, साहेबगंज और पलामू के पीडीजे के नाम पर कॉलेजियम की मुहर
    Breaking News

    झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज: गढ़वा, साहेबगंज और पलामू के पीडीजे के नाम पर कॉलेजियम की मुहर

    AdminBy AdminSeptember 11, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने झारखंड के तीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त करने की अनुशंसा पर सहमति दे दी है. कॉलेजियम की मंजूरी के बाद अब तीनों नाम केंद्र सरकार के पास भेजे जाएंगे. केंद्र सरकार की मंजूरी और नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों न्यायिक अधिकारियों के हाईकोर्ट के न्यायाधीश बनने का रास्ता साफ हो जाएगा.

    तीन न्यायिक अधिकारियों के नाम पर सहमति

    कॉलेजियम ने जिन तीन न्यायिक अधिकारियों के नाम पर सहमति जतायी है, उनमें गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद, साहेबगंज के पीडीजे अखिल कुमार और पलामू के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा शामिल हैं. मनोज प्रसाद वर्तमान में गढ़वा में पीडीजे के पद पर कार्यरत हैं. वहीं अखिल कुमार साहेबगंज और श्रीराम शर्मा पलामू में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थापित हैं.

    न्यायिक कार्यों में तेजी की उम्मीद

    कॉलेजियम की इस अनुशंसा को झारखंड के न्यायिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों न्यायिक अधिकारियों के हाईकोर्ट में योगदान देने से न्यायिक कार्यों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद है. साथ ही लंबित मामलों के निस्तारण में भी मदद मिलने की संभावना है. अब केंद्र सरकार की ओर से कॉलेजियम की अनुशंसा पर निर्णय लिया जाना है. इसके बाद राष्ट्रपति की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया और अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने पर तीनों न्यायिक अधिकारियों को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया जा सकेगा.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    सीएम हेमंत सोरेन के कैबिनेट की बदलेगी तस्वीर! सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से एक और मंत्री पद रिक्त

    September 11, 2026

    झारखंड में 1340 CGL अफसर अब पहले की तरह करेंगे काम, हाईकोर्ट के आदेश के बाद कार्मिक विभाग का फैसला

    September 11, 2026

    IAS अधिकारी विनय चौबे निलंबन मुक्त, कार्मिक विभाग में दिया योगदान

    September 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे तीन नए जज: गढ़वा, साहेबगंज और पलामू के पीडीजे के नाम पर कॉलेजियम की मुहर
    • सीएम हेमंत सोरेन के कैबिनेट की बदलेगी तस्वीर! सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से एक और मंत्री पद रिक्त
    • झारखंड में 1340 CGL अफसर अब पहले की तरह करेंगे काम, हाईकोर्ट के आदेश के बाद कार्मिक विभाग का फैसला
    • IAS अधिकारी विनय चौबे निलंबन मुक्त, कार्मिक विभाग में दिया योगदान
    • अब AI बनेगा आपका फैमिली डॉक्टर! झारखंड में शुरू होगी AI हेल्थ सर्विस
    • रांची रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में लावारिस मिला नवजात, रोने की आवाज सुनकर मचा हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.