झारखंड मंत्रिपरिषद की आज बुधवार, 7 अक्टूबर को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। विभाग के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है।
बता दें कि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर निर्णय लेने के साथ-साथ तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। संभावित प्रस्तावों में एमएमडीआर एक्ट पर चर्चा के लिए विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के आयोजन का मामला भी होगा। महत्वपूर्ण विषयों में जेपीएससी के अध्यक्ष एवं सदस्यों के मनोनयन पर भी चर्चा हो सकती है।

