Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड कैबिनेट में 20 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रांची और जमशेदपुर इंटर स्टेट बस स्टैंड के विकास पर मिली सहमति
    झारखण्ड

    झारखंड कैबिनेट में 20 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रांची और जमशेदपुर इंटर स्टेट बस स्टैंड के विकास पर मिली सहमति

    AdminBy AdminApril 17, 2023No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में 20 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. पीपीपी मोड पर रांची और जमशेदपुर इंटर स्टेट बस स्टैंड के विकास पर सहमति मिली है. इस दौरान दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो हुए असामयिक निधन पर मंत्रिपरिषद् द्वारा शोक प्रकट किया गया एवं गहरी संवेदना व्यक्त की गई तथा इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। सादगी की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय जगरनाथ महतो झारखण्ड आन्दोलन के अग्रणी एवं लोकप्रिय नेता तथा सच्चे जनप्रतिनिधि थे। सन् 2005 से गिरिडीह के डुमरी विधान सभा क्षेत्र से उन्होंने लगातार चार बार विधायक एवं सन् 2019 से राज्य के मंत्री के रूप में जनता एवं राज्य की महती सेवा की। उनके उल्लेखनीय कार्यों को स्मरण किया गया तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए 02 मिनट का मौन रखते हुए उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में वेदना को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गयी।

    अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

    ★  व्यवहारिक प्रशिक्षण बोर्ड (पूर्वी क्षेत्र), मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रशिक्षु अधिनियम 1961 यथा संशोधित 1973 एवं 2014 (Apprentices Act 1961) के अंतर्गत इंजीनियरिंग कॉलेज एवं डिप्लोमा संस्थान में राज्य के उत्तीर्ण (डिग्री/डिप्लोमा प्राप्त) छात्र जो ग्रेजुएट अप्रेंटिस और टेक्निक अप्रेंटिस के रूप में एक साल का प्रशिक्षण अवधि पूर्ण कर चुके हैं, उन प्रशिक्षुओं से एक अतिरिक्त वर्ष के लिए एडवांस ग्रेजुएट अप्रेंटिंस एवं एडवांस टेक्निक अप्रेंटिस के रूप में कार्य लिए जाने की स्वीकृति दी गई

    ★ केन्द्र प्रायोजित प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना हेतु राज्य योजना से टॉप अप सहायता के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में नई राज्य योजना प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए स्टेट टॉप-अप योजना के तहत् मो० 1299.275 लाख (बारह करोड़ निन्यानवे लाख सत्ताईस हजार पाँच सौ) रुपये के अनुमानित लागत पर योजना क्रियान्वयन की स्वीकृति एवं चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में उपलब्ध संशोधित बजट उपबंध के अधीन मो० 245.00 लाख (दो करोड़ पैंतालीस लाख) रुपये मात्र के व्यय की स्वीकृति के साथ-साथ आगे के वित्तीय वर्षों में वर्षवार निर्गत प्रशासनिक अनुमोदन एवं विमुक्त केन्द्रांश के आलोक में राज्य योजना से टॉप अप हेतु बजट उपबंध प्राप्त करते हुए योजना कार्यान्वयन की स्वीकृति दी गई।

    ★ खरीफ विपणन मौसम 2022-23 में धान अधिप्राप्ति योजनान्तर्गत झारखण्ड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड द्वारा किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान क्रय हेतु बैंक ऑफ इंडिया से रुपये 776.00 करोड़ के ऋण लेने पर राज्य सरकार की गारंटी दिये जाने की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखण्ड राज्य चिकित्सा परिषद् नियमावली, 2023 के गठन की स्वीकृति दी गई।

    ★ राज्यांतर्गत सभी सरकारी एवं निजी नर्सिग संस्थानों के लिए “झारखण्ड राज्यान्तर्गत नर्सिग संस्थानों के प्रबंधन, नामांकन एवं परीक्षा संचालन नियमावली, 2023” पर स्वीकृति दी गई।

    ★ विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दिनांक 09 एवं 10 अगस्त, 2022 को झारखण्ड जनजातीय महोत्सव के आयोजन हेतु झारखण्ड वित्त नियमावली के नियम 235 को शिथिल करते हुए नियम 245 के अन्तर्गत M/S ऐलिस पर्पल  एडवरटाइजिंग  Pvt. Ltd., मुंबई का इवेंट मैनेजर के रूप में मनोनित किया गया प्रक्रिया का घटनोत्तर स्वीकृति एवं महोत्सव पर हुए व्यय की कुल रू० 5,32,11,439 /- (पांच करोड़ बत्तीस लाख ग्यारह हजार चार सौ उनचालीस) रुपये मात्र राशि का घटनोत्तर स्वीकृति हेतु निर्गत विभागीय संकल्प संख्या-742, दिनांक 27.03.2023 पर मंत्रिपरिषद् की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई। (कार्योंपरांत स्वीकृति)

    ★ लाह की खेती को कृषि का दर्जा दिये जाने की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखण्ड सचिवालय सेवा नियमावली, 2010 यथा संशोधित झारखण्ड सचिवालय सेवा (संशोधन) नियमावली 2021 के नियम-7 (3) में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

    ★ श्री शेखर कुमार, झा०प्र० से० (कोटि क्रमांक-125/20, गृह जिला-रांची), तत्कालीन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, हुसैनाबाद (पलामू) के विरूद्ध विभागीय संकल्प सं०- 5014 (HRMS), दिनांक-09.05.2022 द्वारा अधिरोपित संचयात्मक प्रभाव से दो वेतनवृद्धि पर रोक के दण्ड को यथावत् रखने की स्वीकृति दी गई।

    ★ अवमाननावाद सं०-612/2022 सोनी कुमारी बनाम के० रवि कुमार एवं अन्य तथा संलग्न वादों में दिनांक-15.12.2022 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश के आलोक में झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के विज्ञापन सं०-01/2017 एवं 02/2017 के प्रसंग में कार्मिक विभागीय संकल्प सं०-229, दिनांक- 19.01.2022 की कंडिका 4 (ख) के शिथिलीकरण की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखण्ड निजी सुरक्षा अभिकरण नियमावली, 2023 के गठन की स्वीकृति दी गई।

    ★ अन्तर्राज्यीय बस पड़ाव, जमशेदपुर का लोक निजी भागीदारी प्रणाली के तहत विकास हेतु राज्य बस अड्डा & डब्ल्यूआरडी  ऑफिस सह व्यावसायिक सुविधाएँ के एकीकरण के लिए तैयार शुद्धिपत्र पर प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

    ★ अन्तर्राज्यीय बस पड़ाव, रांची का लोक निजी भागीदारी प्रणाली के तहत विकास हेतु  अंतर-राज्य बस अड्डा सह व्यावसायिक सुविधाएँ के एकीकरण के लिए तैयार शुद्धिपत्र पर प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

    ★ अपर महानिदेशक, एन०सी०सी० निदेशालय बिहार एवं झारखण्ड को झारखण्ड राज्य एन०सी०सी० से संबंधित सभी गतिविधियों के निष्पादन हेतु विभागाध्यक्ष – स्टेट  एन सी सी  सेल  झारखण्ड घोषित करने की स्वीकृति दी गई।

    ★ मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना अन्तर्गत रोगी श्री धनंजय कुमार सिंह, पिता- श्री राम सुन्दर सिंह, ग्राम – बागबेड़ा, पोo+थाना-बागबेड़ा, जिला-पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर झारखण्ड को कैंसर रोग के ईलाज हेतु निर्धारित सीमा से अधिक राशि प्रदान करने के मामले में मंत्रिमण्डल की अनुशंसा प्राप्त कर विभाग द्वारा स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखण्ड राज्य लिपिक / लिपिक-सह-टंकक / टंकक / अन्य लिपिकीय सेवा सम्वर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवाशर्तें) (तृतीय संशोधन) नियमावली-2023″ के गठन की स्वीकृति दी गई।

    ★ “झारखण्ड अवर अभियंत्रण संवर्ग (कनीय अभियन्ता, सिविल /इलेक्ट्रिक/यांत्रिक) सेवा (संशोधन) नियमावली-2023” की स्वीकृति दी गई।

    ★ माननीय न्यायाधीशों के सहयोग के लिए विधि अनुसंधानकर्ता/अनुसंधान सहयोगी के रिकॉर्ड खाते पर आधारित मौजूदा मासिक मानदेय रु० 30,000/- में वृद्धि करते हुए रु० 40,000/- स्वीकृत करने की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखंड राज्य समन्वय समिति के माननीय सदस्य का नाम “श्री विनोद पाण्डेय” के स्थान पर “श्री विनोद कुमार पाण्डेय” संशोधित किए जाने की स्वीकृति दी गई।

    ★ झारखंड विधान सभा सचिवालय में नियुक्तियों एवं प्रोन्नतियों में बरती गई अनियमितताओं के जांच प्रतिवेदन में समाहित जटिल विधि एवं तथ्यों के समाधान हेतु गठित एक सदस्यीय न्यायिक आयोग की अवधि विस्तार की स्वीकृति दी गई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या

    October 24, 2026

    झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    • झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.