Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026

    31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»क्या सीएम हेमंत की राह पर ही चल रहे हैं अरविंद केजरीवाल ?, ED के समन के बाद भी नहीं पहुंचे ऑफिस
    Breaking News

    क्या सीएम हेमंत की राह पर ही चल रहे हैं अरविंद केजरीवाल ?, ED के समन के बाद भी नहीं पहुंचे ऑफिस

    AdminBy AdminNovember 2, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    hemant soren arvind kejriwal
    hemant soren arvind kejriwal
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal को दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले की जांच के क्रम में पूछताछ के लिए बुलाया था। बुधवार को खबर आयी कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ईडी के सम्मुख पेश होंगे और उसके सवालों का जवाब देंगे। आखिरकार कुछ ही घंटों में ऐसा क्या हो गया कि उन्होंने अपना इरादा बदल दिया।

    खबर यही है कि अरविंद केजरीवाल आज मध्यप्रदेश के सिंगरौली चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं। वहां पर पंजाब के सीएम भगवंत मान होंगे और दोनों मिलकर रोड शो करने वाले हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। यहां यह सवाल उठता है कि जब अरविन्द केजरीवाल को सिंगरौली दौरा तय था तब फिर उन्होंने एक दिन पहले (बल्कि कुछ घंटे पहले ) यह क्यों कहा कि वह ईडी के सामने उपस्थित होकर उसके सवालों का जवाब देंगे।

    शराब घोटाले को लेकर मुश्किल में है दिल्ली सरकार

    यहां यह बताना जरूरी है कि दिल्ली सरकार की नयी शराब नीति में हुए कथित घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों पर आफत आयी हुई है। मंत्री सत्येन्द्र जैन और मंत्री मनीष सिसोदिया तो पहले ही जेल पहुंच चुके हैं। कई अन्य मंत्री, अधिकारी और कारोबारी ईडी और सीबीआई की जद में हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल के भी लपेटे में आने की अटकलें पहले से लगाई जा रही थीं, हुआ भी वही ईडी ने इसी कांड में पूछताछ के लिए बुला भी लिया। जैसे ही ईडी ने केजरीवाल को पूछताछ का नोटिस भेजा बीजेपी उन पर हमलावर हो गई है। दिल्ली बीजेपी के नेता हरीश खुराना ने केजरीवाल को घेरते हुए कहा कि कहा है कि 2 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी शराब घोटाले के आरोपी मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी ठुकराते हुए माना लिया है कि इस मामले में 338 करोड़ रुपए के मनी ट्रेल के सुबूत हैं। खुराना ने सीधे-सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि मनी ट्रेल हो और उनको इस बारे में पता न हो।

    इसे भी पढें: रिम्स के हॉस्टल से स्टूडेंट का जला हुआ शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    arvind kejriwal hemant soren arvind kejriwal
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026

    31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    • रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
    • रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
    • गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.