Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पलामू में शादीशुदा युवती ने किया प्रेमी की हत्या, भाईयों संग मारकर जंगल में दफनाया
    झारखण्ड

    पलामू में शादीशुदा युवती ने किया प्रेमी की हत्या, भाईयों संग मारकर जंगल में दफनाया

    AdminBy AdminJuly 11, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू: शादीशुदा युवती द्वारा भाईयों के साथ मिल कर प्रेमी को मौत के घाट उतार देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती पाटन थानाक्षेत्र अंतर्गत बरसैयता गांव की रहने वाली है। वहीं प्रेमी छतरपुर का रहने वाला था। प्रेमी का नाम नयन कुमार सिंह है। दरअसल नयन के घरवालों ने 19 वर्षीय नयन के लापता होने की शिकायत 22 जून को की थी। परिजनों ने छतरपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। छानबीन के क्रम में पुलिस को नयन के किसी युवती से प्रेम-संबंधों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने युवती की तलाश की और उससे पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ।

    पलामू में शादीशुदा युवती का विवाह से पहले छतरपुर के रहने वाले नयन सिंह के साथ संबंध था। नयन युवती को शादी के बाद भी संबंध रखने को लेकर ब्लैकमेल करता था। इस बीच युवती की शादी छत्तीसगढ़ में हो गयी। पुलिस को युवती से मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में वह अपने मायके बरसैयता आई थी। नयन भी उससे मिलने उसके गांव पहुंचा था। जहां युवती के भाइयों ने दोनों को देख लिया। भाइयों ने जब युवती से नयन के बारे में पूछा तो उसने बताया कि नयन के साथ उसका शादी से पहले प्रेम-संबंध था। वह उसे संबंध रखने के लिए ब्लैकमेल करता था। जिसके बाद युवती ने भाईयों के साथ मिल कर नयन की हत्या कर दी।

    नयन के घरवालों ने 22 जून को उसके लापता होने की शिकायत छतरपुर थाने में दर्ज करायी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आयी। पुलिस ने छानबीन के दौरान पाया कि नयन का किसी युवती से प्रेम-संबंध चल रहा था। पुलिस को पता चला कि नयन की प्रेमिका पलामू के पाटन थानाक्षेत्र अंतर्गत बरसैयता गांव की रहने वाली है। पुलिस उसे ढूंढ़ते हुए उसके गांव पहुंची तो पता चला कि उसकी शादी हो चुकी है और वह छत्तीसगढ़ स्थित ससुराल में रहती है। फिर पुलिस ने शक के आधार पर युवती के ससुराल से उसे हिरासत में लिया और पलामू ले आई। यहां कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने हत्याकांड के बारे पूरी जानकारी दे दी।

    मारकर जंगल में दफनाया
    युवती ने पुलिस को बताया कि उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर नयन की हत्या कर दी और फिर उसके शव को जंगल में दफना दिया। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वह छत्तीसगढ़ स्थित अपने ससुराल चली गई। पुलिस ने युवती और उसके दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। नयन के शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। शव की फॉरेंसिंक जांच भी होगी। इधर, हत्याकांड की बात सुनकर पलामू में सनसनी फैल गई। नयन के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.