Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»धनबाद में अपराधी बेखौफ: दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या, एक घायल
    झारखण्ड

    धनबाद में अपराधी बेखौफ: दिनदहाड़े ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या, एक घायल

    AdminBy AdminJune 14, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: जिले में अपराधियों ने ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय की गोली मारकर हत्या कर दी है. बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. मामला जिले के चासनाला कोलियरी के लोको बाजार का है. जहां बाजार स्थित हटिया के पास ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय को गोली मारी गई है. गोलीबारी की इस घटना में ट्रांसपोर्टर प्रवीण राय की मौत हो गई है. गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों को जुटते देख अपराधियों ने होटल संचालक राजकिशोर को भी गोली मार दी. गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है उन्हें चासनाला सीएचसी में भर्ती कराया गया है.

    ये भी पढ़े:

    रांची विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी की बिल्डिंग का एक हिस्सा टूटकर गिरा, एक छात्र की मौत

    मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीण कुमार राय अपने घर से निकल कर लोको बाजार गया था. जब वह बाजार से वापस लौट रहा था, इसी दौरान अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद आनन-फानन में उसे चासनाला सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है. परिजन और स्थानीय लोग पुलिस के खिलाफ भी काफी आक्रोशित हैं. गोली किसने और क्यों चलाई है, यह अभी पता नहीं चल सका है.

    इस घटना ने फिर से साबित कर दिया है कि कोयलांचल में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हो चुके हैं. आए दिन जिले में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. दिन दहाड़े किसी को भी गोली मार दी जा रही है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रह रही है. इस घटना में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

    CRIME NEWS DHANBAD dhanbad ka khabar DHANBAD NEWS jharkhand live news JHARKHAND NEWS murder in dhanbad
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.