Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»देवघर में घर में घुसकर पति-पत्नी की हुई हत्या, वारदात के बाद घर में बने एक बॉक्स में छिपा आरोपी
    झारखण्ड

    देवघर में घर में घुसकर पति-पत्नी की हुई हत्या, वारदात के बाद घर में बने एक बॉक्स में छिपा आरोपी

    AdminBy AdminFebruary 20, 2024Updated:February 20, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देवघर में घर में घुसकर पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। दंपती को ईंट-पत्थर से कूचकर मारा गया है। वारदात के बाद आरोपी ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। खुद एक बॉक्स में छिपकर बैठा था।

    नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा मोहल्ले में डबल मर्डर हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को मृतक के घर से पकड़ा है, उससे पूछताछ कर रही है।

    परिजन ने बताया कि सोमवार देर रात इन्हें सूचना मिली कि उनके घर का दरवाजा कोई नहीं खोल रहा है। जब यह लोग वहां पहुंचे तो प्रशासन को इसकी खबर दी गई। घर को खुलवाया गया तो वहां पर बासमती देवी और अनुज बरनवाल शव मिला। अनुज बरनवाल की सरकारी बस स्टैंड के पास पान की दुकान थी और पत्नी बासमती घर में जेनरल स्टोर चलाती थी।

    घर में बॉक्स में छिपा था आरोपी

    स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात सिंघवा मोहल्ला निवासी अनुज बरनवाल के घर में चोरी करने के उद्देश्य से युवक घुसा। इसके बाद घर में मौजूद पति-पत्नी अनुज बरनवाल और उनकी पत्नी बासमती देवी की हत्या युवक ने कर दी। हो-हल्ला होने के बाद आसपास के सभी लोग घर के बाहर जुट गए, जिसके बाद युवक अपने आप को बचाने के लिए घर के बने बॉक्स में छिप गया।

    घटना के बाद आरोपी ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। घर के अंदर पहुंचने के लिए पुलिस ने पहले दीवार में छेद करने का प्रयास किया, फिर छत के एस्बेस्टर को हटाया गया।

    इसके बावजूद पुलिस घर में दाखिल नहीं हो पाई, तो घर से सटे मृतक की दुकान का शटर तोड़ा गया। पुलिस घर के अंदर गई, तो देखा कि बेडरूम के दरवाजे के पास महिला की लाश पड़ी थी और आगे बाथरूम की तरफ गृहस्वामी अनुज का शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने बॉक्स में छिपे आरोपी को बाहर निकाला।

    हत्या के पीछे का कारण अबतक पता नहीं चल सका है। आरोपी युवक नशे में था । मृतक दंपती की हत्या को अंजाम देने से पहले ही युवक ने पड़ोस के भरत पंडित के मोटर की चोरी की थी। दंपती के घर भी वह मोटर खोलने की कोशिश कर रहा था। नशे के कारण ही चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

    दंपती के घर के आसपास खाली जगहों पर जुटकर ऐसे युवक अक्सर नशा करते हैं। अनुज और उसकी पत्नी इनलोगों को घर के आसपास नशा करने से रोकती थी। लोगों ने आशंका जताई कि इसी आक्रोश में युवक ने घटना को दिया होगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.