Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, इंडी गठबंधन के कई दिग्गज रहे उपस्थित
    Breaking News

    हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, इंडी गठबंधन के कई दिग्गज रहे उपस्थित

    AdminBy AdminNovember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है। गुरुवार को गुरुजी शिबू सोरेन और देशभर से आये इंडी गठबंधन के सहयोगी दलों के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति हेमंत सोरेन ने शपथ-ग्रहण किया।  हेमं सोरेन के साथ झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसके साथ ही झारखंड में इतिहास बन गया। हेमंत सोरेन ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इससे पहले खुद हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन और अर्जुन मुंडा तीन-तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। बता दें कि हेमंत सोरेन की सरकार लगातार दूसरी पार सत्ता में आयी है। झारखंड बनने के बाद भी ऐसा पहली बार हुआ है।

    हेमंत सोरेन ने शपथ-ग्रहण समारोह में इंडी गठबंधन पार्टियों की कई हस्तियां मंच पर उपस्थित थीं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, सीपीआईएमएल के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री उदय स्टालिन, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पूर्णिया के कांग्रेस सांसद पप्पू यादव और सांसद संजय सिंह समेत कई गणन्याय नेता उपस्थिति रहे। हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को  भी शपथ-ग्रहण के लिए आमंत्रित किया था। हालांकि यह तय था कि ये शपथ-ग्रहण समारोह में नहीं आयेंगे, लेकिन उन्होंने आमंत्रित करना राजनीतिक औपचारिकता का एक हिस्सा है। झारखंड के इंडी गठबंधन के कई विधायक भी समारोह में उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    • झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.