Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत

    April 27, 2026

    झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला

    April 27, 2026

    राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»हजारीबाग फोरलेन पर बड़ा हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, 3 की मौत 6 घायल
    Breaking News

    हजारीबाग फोरलेन पर बड़ा हादसा: डिवाइडर से टकराई कार, 3 की मौत 6 घायल

    AdminBy AdminDecember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    हजारीबाग हादसा, आसनसोल परिवार सड़क दुर्घटना, बरही सड़क दुर्घटना, Jharkhand News, Road Accident, Breaking News, Hazaribagh News, Asansol Accident
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के हजारीबाग जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बरही थाना क्षेत्र के पंचमाधव गंगटाही पुल के पास एक स्विफ्ट कार (WB 44A 0415) फोरलेन सड़क के डिवाइडर से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में आसनसोल के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

    मृतकों में एक ही परिवार के तीन सदस्य

    हादसे में जान गंवाने वाले सभी आसनसोल के कुल्टी निवासी थे। मृतकों की पहचान इस प्रकार है—

    • पूनम देवी (55 वर्ष) – पत्नी, श्रीनाथ यादव

    • जयभगवान यादव (40 वर्ष) – पुत्र

    • अंशिका कुमारी (10 वर्ष) – मासूम बच्ची

    तीनों की मौत ने पूरे परिवार और इलाके में मातम का माहौल पैदा कर दिया है।

    छह लोग घायल, दो की हालत गंभीर

    हादसे में घायल हुए लोगों में भी सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। घायलों की पहचान—

    • धर्मेंद्र यादव (35 वर्ष)

    • शिवम कुमार (12 वर्ष)

    • अभिराज कुमार (10 वर्ष)

    • मृत्यंजय कुमार (8 वर्ष)

    • कौशल्या देवी – पत्नी, जयभगवान यादव

    • ज्योति कुमारी (24 वर्ष)

    घायलों को पहले बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पांच घायलों को गंभीर स्थिति देखते हुए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें धर्मेंद्र यादव और शिवम कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार

    बताया गया कि पूरा परिवार आसनसोल कुल्टी से बिहार के औरंगाबाद जिले में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया।

    पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

    Asansol Accident BREAKING NEWS hazaribagh news JHARKHAND NEWS ROAD ACCIDENT आसनसोल परिवार सड़क दुर्घटना बरही सड़क दुर्घटना हजारीबाग हादसा
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत

    April 27, 2026

    झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला

    April 27, 2026

    राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत
    • झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला
    • राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण
    • बिहार के सारण सड़क हादसा: टेंपो-स्कार्पियो टक्कर में महिला समेत 3 की मौत
    • झारखंड में मौसम का कहर: रांची समेत कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट
    • चुनाव ड्यूटी के दौरान झारखंड पुलिस जवान की मौत, परिजनों ने लापरवाही पर उठाए गंभीर सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.