Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»मंईयांओं के लिए बड़ी खुशखबरी, एक साथ इस जिले की लाभुक के खाते में आए 7,500 रुपये
    Breaking News

    मंईयांओं के लिए बड़ी खुशखबरी, एक साथ इस जिले की लाभुक के खाते में आए 7,500 रुपये

    AdminBy AdminJuly 7, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Aapki Yojana Aapki Sarkar Aapke Dwar, Maiyya Samman Yojana, Ranchi News, Jharkhand Government Scheme, Hemant Soren Updates, Panchayat Level Camp Jharkhand, Women and Child Development Department, Aadhaar Seeding Issue, Bank Account Update, Jharkhand Silver Jubilee Program, Government Public Service Camp
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड की मंईयाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राज्य के धनबाद जिले की मंईयां को एक साथ तीन किस्तें एनी की 7,500 रुपये की राशि DBT के माध्यम से भेजी गई है. ऐसे में एक साथ तीन किस्तें मिलने से मंईयांओं के चेहरे पर एक अलग सी खुशी देखने को मिल रही है. बताते कहलें की बीते तीन महीनों से मंईयां की सम्मान राशि लंबित थी. ऐसे में आज उन्हें DBT के माध्यम से अप्रैल, मई और जून महीने की राशि भेजी गई है.

    बताते चलें कि धनबाद जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा सोमवार को भुगतान प्रक्रिया पूरी की गई. इस योजना के तहत जिले के 3,46,091 स्वीकृत लाभुकों के खातों में 259.56 करोड़ रुपये (₹2,59,56,82,500) से अधिक की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई. जिला प्रशासन के अनुसार सभी प्रखंडों और अंचलों के समन्वय से यह प्रक्रिया समय पर पूरी की गई, ताकि लाभुकों को किसी तरह की परेशानी न हो.

    प्रखंडवार आंकड़ों पर नजर डालें तो गोविंदपुर प्रखंड में सबसे अधिक 50,562 महिलाओं को योजना का लाभ मिला. इसके बाद झरिया अंचल में 44,387, बाघमारा प्रखंड में 44,281, धनबाद अंचल में 32,299, तोपचांची में 27,021, निरसा में 23,712, बलियापुर में 21,390 और कलियासोल में 19,899 लाभुकों के खातों में राशि भेजी गई. इसके अलावा पुटकी अंचल के 18,143, एग्यारकुंड प्रखंड के 16,677, टुंडी के 16,492, पूर्वी टुंडी के 9,740, बाघमारा अंचल के 7,369, धनबाद प्रखंड के 6,925, एग्यारकुंड अंचल के 5,202, बलियापुर अंचल के 1,137 और गोविंदपुर अंचल के 855 लाभुकों को भी योजना का लाभ मिला.

    उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि योजना की राशि निर्धारित समय पर लाभुकों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ने सभी संबंधित प्रखंडों और अंचलों के साथ समन्वय बनाकर भुगतान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया. इससे हजारों परिवारों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सकी. ऐसे में उम्मीद है की जल्द ही अन्य जिलों में भी मंईयां योजना की तीन किस्तें भेजी जाएगी. आने वाले एक हफ्ते में राज्य के बाकी जिलों में भी एक साथ सम्मान राशि की तीन किस्त यानि की 7,500 रुपये की राशि भेजी जाएगी

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026

    वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    August 27, 2026

    झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी

    August 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    • हटिया के समाजसेवी अभिजीत हालदार ने थामा कांग्रेस का हाथ, जिला सचिव की मिली जिम्मेदारी
    • नेपाल में जलप्रलय से तबाही, 8 की मौत; 105 भारतीय पर्यटकों समेत 300 से ज्यादा लापता
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.