Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Election Results 2023 Live: तीन राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत; कांग्रेस के ‘पंजे’ ने केसीआर से छीनी जीत
    Breaking News

    Election Results 2023 Live: तीन राज्यों में भाजपा को प्रचंड बहुमत; कांग्रेस के ‘पंजे’ ने केसीआर से छीनी जीत

    AdminBy AdminDecember 3, 2023Updated:December 3, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Vidhan Sabha Election Results 2023 Live, Assembly Results at Eci.gov.in: मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। अब तक के रुझानों में मध्य प्रदेश में भाजपा 160 पार पहुंच गई है और राजस्थान में भी बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा जीतती दिख रही है। वहीं तेलंगाना में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ सत्ता में आती नजर आ रही है। पल-पल के अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहें koylanchal samvad

    तेलंगाना में अभी भी मतगणना जारी

    तेलंगाना में अभी भी मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस अब तक 63 सीटें जीत चुकी है, जबकि एक सीट पर आगे चल रही है। वहीं, बीआरएस अब तक 37 सीटें जीत चुकी है और दो सीट पर आगे चल रही है।

    मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत

    चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, रात 8 बजे तक मध्य प्रदेश में भाजपा 128 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं कांग्रेस 38 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। राज्य की 168 सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है और 62 सीटों पर अभी भी मतगणना चल रही है।

    राजस्थान में भाजपा 115 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं कांग्रेस 68 सीटों पर जीत चुकी है। वहीं बसपा को 2 सीटों पर जीत मिली है। राजस्थान में 198 सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है और सिर्फ एक सीट पर मतगणना बाकी है।

    छत्तीसगढ़ में भाजपा 34 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिल चुकी है। छत्तीसगढ़ में 55 सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है और 35 सीटों पर अभी भी वोटों की गिनती जारी है।

    तेलंगाना में कांग्रेस 61 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर चुकी है। वहीं बीआरएस को 33 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा को 8 सीटों पर जीत मिली है और एआईएमआईएम को 5 सीटों पर जीत मिली है। राज्य की 119 सीटों में से 108 सीटों पर मतगणना पूरी हो चुकी है।

    पीएम मोदी बोले- इन चार जातियों को सशक्त करने से ही देश मजबूत होगा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘इस चुनाव में देश को जातियों में बांटने की बहुत कोशिशें हुई लेकिन मैं लगातार कह रहा था कि मेरे लिए देश में 4 जातियां ही सबसे बड़ी जातियां है। जब मैं इन 4 जातियों की बात करता हूं तब हमारी नारी, युवा, किसान और हमारे गरीब परिवार इन 4 जातियों को सशक्त करने से ही देश सशक्त होने वाला है…।’

    Telangana Election Result: केसीआर ने राज्यपाल को भेजा इस्तीफा

    तेलंगाना के सीएम केसीआर ने राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन को अपना इस्तीफा भेज दिया है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने यह जानकारी दी। केटी रामाराव ने कहा कि ये नतीजे वो नहीं हैं, जो हमारी पार्टी चाहती थी लेकिन पार्टी तेलंगाना की जनता को धन्यवाद देती है कि उन्होंने बीआरएस को उनकी सेवा का मौका दिया। वहीं राज्यपाल ने सीएम का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है लेकिन अगली सरकार के गठन तक पद पर बने रहने की अपील की।

    भाजपा की जीत ऐतिहासिक और अभूतपूर्व- पीएम मोदी

    पीएम मोदी बोले- भाजपा को मिली ये जीत ऐतिहासिक और अभूतपूर्व है।

    जेपी नड्डा बोले- ‘गरीब, पिछड़े, अनुसूचित जाति को कोई सम्मान दे सकता है तो वह पीएम मोदी हैं’

    भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, ‘इस चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि देश ने समझ लिया है कि अगर कोई गांव को कोई मज़बूती दे सकता है तो वह PM नरेंद्र मोदी हैं। इन नतीजों ने संदेश दिया है कि गरीब, पिछड़े, अनुसूचित जाति, जनजाति को कोई सम्मान दे सकता है तो वह प्रधानमंत्री मोदी हैं।’

    भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत

    भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने माला पहनाकर किया स्वागत।

    तेलंगाना में 4 दिसंबर या 9 दिसंबर को हो सकता है कांग्रेस का शपथ ग्रहण समारोह

    तेलंगाना पुलिस ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने 4 दिसंबर और 9 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा इंतजाम करने के लिए कहा है। बता दें कि तेलंगाना में कांग्रेस 64 सीटों पर आगे चल रही है और राज्य में सरकार बनाने की स्थिति में है।

    राजस्थान में सीएम गहलोत ने दिया इस्तीफा

    राजस्थान में सीएम गहलोत ने दिया इस्तीफा। राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलकर सौंपा अपना इस्तीफा।

    केटीआर बोले- बेशक निराश हैं लेकिन…

    केटीआर बोले- हम निराश हैं लेकिन दुखी नहीं हैं। हम एक ऐसी पार्टी हैं, जिसने तेलंगाना को बनाने में सभी बाधाओं के खिलाफ कड़ा संघर्ष किया। हम तेलंगाना के लोगों के आभारी हैं जो हमें भूमिका दी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    • झारखंड के रहने वाले सुनील कुमार बने ONGC के नए चैयरमैन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.