Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»साहिबगंज SP Naushad Alam को ED ने फिर भेजा समन, अब 6 दिसंबर को होगी पूछताछ
    Breaking News

    साहिबगंज SP Naushad Alam को ED ने फिर भेजा समन, अब 6 दिसंबर को होगी पूछताछ

    AdminBy AdminDecember 2, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    naushad alam sp
    naushad alam sp
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    साहिबगंज एसपी नौशाद आलम (Naushad Alam) को ईडी ने तीसरा समन भेजा है। उन्हें 6 दिसंबर को पूछताछ के लिए फिर से बुलाया गया है। बता दें कि इससे पहले नौशाद आलम से 28 नवंबर को भी पूछताछ की गई थी। उस दिन करीब साढ़े 9 घंटे तक नौशाद आलम से पूछताछ हुई थी। हालांकि उस दिन के जवाब से ईडी संतुष्ट नहीं है। कहा जा रहा है कि पूरी पूछताछ के दौरान एसपी नौशाद आलम बातों को घुमाते रहे थे। सबसे पहले नौशाद आलम को 22 नवंबर ईडी दफ्तर आने को कहा गया था। लेकिन वह उस दिन पुलिस मुख्यालय से सुझाव लेने की बात कहकर नहीं पहुंचे थे।
    एसपी के जवाब से संतुष्ट नहीं है ईडी
    बता दें कि पिछली बार ईडी ने नौशाद आलम से लंबी पूछताछ की। वह शाम 7:30 बजे ईडी ऑफिस बाहर निकले। ईडी ने संथाल परगना में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले के अहम गवाह साहिबगंज के विजय हांसदा के गवाही से मुकरने के लिए दबाव बनाने व आरोपियों को सहयोग करने के मामले में उनसे कई सवाल किए। लेकिन, नौशाद आलम ने ईडी के सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ईडी उनके गोल-मटोल जवाब से असंतुष्ट है इसलिए फिर से उनसे पूछताछ करेगी।
    क्यों हो रही है नौशाद आलम से पूछताछ
    नौशाद आलम से यह पूछताछ साहिबगंज में हुए 1000 करोड़ रुपए के अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में की जाएगी। एसपी नौशाद आलम पर आरोप है कि उन्होंने अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग केस में गवाह रहे विजय हांसदा पर दबाव बनाया था। उसके दिल्ली आने-जाने की व्यवस्था की। दिल्ली जाने के लिए रांची पुलिस केंद्र के सार्जेंट के जरिए टिकट बुक कराया। वैसे तो अवैध खनन, जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में कई आईएएस अधिकारियों से पूछताछ हो चुकी है लेकिन इस केस के सिलसिले में ईडी के सवालों का सामना करने वाले नौशाद आलम पहले आईपीएस अधिकारी होंगे। बताया जाता है कि इसमें रांची पुलिस के भी कई अधिकारियों की बड़ी भूमिका है।
    naushad alam naushad alam sp
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
    • हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.