Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»DHANBAD NEWS: अपराधियों ने BCCL के रामकनाली अंडरग्राउंड माइंस में की पांच लाख की लूट, कर्मियों को बंधक बनाकर केबल लूट की घटना को दिया अंजाम
    झारखण्ड

    DHANBAD NEWS: अपराधियों ने BCCL के रामकनाली अंडरग्राउंड माइंस में की पांच लाख की लूट, कर्मियों को बंधक बनाकर केबल लूट की घटना को दिया अंजाम

    AdminBy AdminJuly 22, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    FILE REPRESENTATION
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    धनबाद जिले में अपराधी लगातार आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। कोयलांचल की धरती पर ही नहीं ,बल्कि पाताल में भी अपराधी दस्तक दे रहे हैं। अपराधी जमीन के नीचे जाकर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला कतरास के रामकनाली ओपी क्षेत्र का है।
    बीसीसीएल के रामकनाली कोलियरी अंडरग्राउंड माइंस के अंदर के तीन नंबर सिम में अपराधियों ने धावा बोला।ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को बंधक बनाकर केबल लूट की घटना को अंजाम दिया।
    मिली जानकारी के अनुसार बीती रात रामकनाली कोलियरी के अंडरग्राउंड माइंस के तीन नंबर सिम में अपराधी घुस गए। यहां काम करने वाले मजदूरों को अपराधियों ने बंधक बना लिया। माइंस के अंदर के केबल को काट कर अपराधी फरार हो गए।अपराधियों के चले जाने के बाद मजदूरों के द्वारा घटना की सूचना बीसीसीएल प्रबंधन को दी गई। सूचना मिलने के बाद बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
    वहीं बीसीसीएल के परियोजना पदाधिकारी ने मीडिया को बताया कि जितने भी अंडरग्राउंड माइंस चलते हैं, उन सभी माइंस से गैस की निकासी के लिए अन्य स्थानों पर वेंटिलेशन लगाया जाता है। रामकनाली कोलियरी के अंडरग्राउंड माइंस में भी गैस निकासी के लिए वेंटिलेशन लगाया गया था. इस वेंटिलेशन की खुदाई कर अपराधी अंडर ग्राउंड माइंस के तीन नंबर सिम तक चले गए। जहां उनके द्वारा कर्मियों को बंधक बनाकर केबल लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि वेंटिलेशन को लगातार अपराधियों के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। वेंटिलेशन को फिर से दुरुस्त कर दिया गया है।बीसीसीएल अधिकारी के मुताबिक करीब 5लाख की संपत्ति की लूट हुई है।
    वहीं घटना को लेकर रामकनाली ओपी प्रभारी बीके चेतन ने कहा कि घटना की शिकायत बीसीसीएल के द्वारा अबतक नहीं की गई है। मामले की शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.