Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026

    31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश

    April 28, 2026

    रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»cyber fraud: देवघर से 10 साइबर अपराधी पकड़ाए, फर्जी लिंक भेज कर खली कर देते थे अकाउंट
    झारखण्ड

    cyber fraud: देवघर से 10 साइबर अपराधी पकड़ाए, फर्जी लिंक भेज कर खली कर देते थे अकाउंट

    AdminBy AdminJuly 13, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देवघर: देवघर साइबर थाना की टीम ने साइबर अपराध करते कुल 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने 13 मोबाइल फोन, 21 फर्जी सिम व एक एटीएम बरामद किया है। साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट को गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थरड्डा थाना क्षेत्र में साइबर अपराधी तरह-तरह के हठकंडे अपना कर साइबर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। सूचना पर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने त्वरित कार्रवाई के लिए द्साइबर डीएसपी की अगुवाई में टीम गठन कर छापेमारी करने का निर्देश दिया। ठगो से पूछताछ के क्रम में पता चला है कि ये लोग मूल रूप से फर्जी लिंक की मदद से क्रेडिट कार्ड उपभोक्ताओं का डिटेल्स जानकर पैसे की ठगी करते हैं।

    कैसे करते थे ठगी

    पूछताछ के क्रम में पता चला है कि साइबर ठगों ने ऐसा लिंक बना लिया है, जिसे खोलने के बाद मोबाइल उपभोक्ता का डाटा उनके मास्टर मोबाइल पर शेयर हो जाता है। आम लोगों को ये लोग क्रेडिट कार्ड बंद हो जाने को लेकर फोन कर अपने झांसा में ले लेते हैं। फिर लोगों को एक लिंक भेजते हैं। उस लिंक को खोलने पर उसमें उपभोक्ता को अपनी सारी जानकारी भरने को कहा जाता है। फिर डाटा भरने की सारी जानकारी ठग के मोबाइल में भी आ जाता है। इसके बाद उपभोक्ता को एक ओटीपी आता है। उक्त ओटीपी साइबर ठगों को भी मिल जाता है। उसे भरकर ठग ठगी के कारनामे को अंजाम देते हैं।

    एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने साइबर थाना की पुलिस व पत्थरड्डा ओपी थाना की पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के नवादा गांव में छापेमारी की। यहां से गुलटन नापित, मिन्हाज अंसारी, मोहमद रियाज, कन्हैया कुमार, अशरार अंसारी, सूरज नपित, बरकत अंसारी, मोहमद साबिर, मो0 जलाउद्दीन, व आसिफ अंसारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन लोगों के पास से 13 मोबाइल, 21 फर्जी सिम सहित 1 एटीएम कार्ड भी बरामद किया हैं।

     

    credit card cyber fraud deoghar news JHARKHAND NEWS RANCHI NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026

    31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश

    April 28, 2026

    रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    • रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
    • रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
    • गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत
    • झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.