Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शुभेंदु अधिकारी चुने गए BJP विधायक दल के नेता, कल लेंगे बंगाल के सीएम पद की शपथ

    May 8, 2026

    TRE 4 भर्ती को लेकर पटना में बवाल, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

    May 8, 2026

    छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सीएम हेमंत सोरेन ने जामताड़ा और दुमका को दी 850 करोड़ की योजनाओं की सौगात
    झारखण्ड

    सीएम हेमंत सोरेन ने जामताड़ा और दुमका को दी 850 करोड़ की योजनाओं की सौगात

    AdminBy AdminSeptember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज जामताड़ा में आयोजित ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत जामताड़ा और दुमका जिलों को 850 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने जामताड़ा को जहां 700 करोड़ की योजनाएं के उद्घाटन और शिलान्यास की सौगात दी, वहीं दुमका को 150 करोड़ की योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की सौगात मिली। कार्यक्रम के दौरान मंच पर विधानसभाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, मंत्री सत्यानन्द भोक्ता और जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी भी मौजूद थे।

    मुख्यमंत्री हेमंत ने इस मौके पर लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व की झारखंड की सरकारों को तो आड़े हाथों लिया ही, अपनी सरकार की उपलब्धियां भी उन्होंने गिनायीं। हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार बनने के पहले के 20 वर्षों में झारखंड के गरीबों के लिए काम नहीं करने के लिए पूर्व की सरकारों पर जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं, उन्होंने इस दौरान केन्द्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने गरीब झारखंड के लिए कुछ नहीं किया। हमें झारखंड के गरीबों के लिए पीएम आवास योजना के लिए केन्द्र के आगे नाक रगड़ा, लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला। तब हमने यहां के गरीबों को अबुआ आवास बनाकर देना शुरू किया। केन्द्र सरकार झारखंड से लेना जानती है, उसे देना नहीं आता। झारखंड की रायल्टी के 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया हैं, लेकिन उसने नहीं दिया। हमने पैसा मांगा तो हमें जेल में डाल दिया। हमारे लोगों को परेशान करने के लिए जांच एजेंसियों को पीछे लगा दिया।

    सीएम हेमंत सोरेन ने गिनायीं अपनी सरकार की उपलब्धियां

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिछले चार सालों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने बताया कि किस प्रकार उनकी सरकार बनते ही कोरोना आ गया, लेकिन उन्होंने दिन-रात एक करके लोगों की मदद की। जब स्थिति सामान्य होने लगी तब गांव-गांव में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का जाना और उसके अनुसार उनका समाधान भी करना शुरू किया। लोगों की मदद के लिए आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार लायी गयी और लोगों की जरूरतों के अनुसार उनकी मदद की जा रही है। गरीबों की सुध लेने वाला कोई नहीं था। हमने गांव-गांव में अधिकारियों को भेजा और उनकी समस्याओं को जाना। हमारी सरकार शहरों से नहीं गांवों से चल रही है, इसलिए उसका लाभ भी लोगों को मिल रहा है।

    राज्य में लोगों को ठीक से पेंशन नहीं मिल रही थी। हम लोगों को चिह्नित कर लोगों को समय पर पेंशन दे रहे हैं। बुजुर्गों के सर्वजन योजना पेंशन का लाभ मिल रहा है। 18 साल से 49 साल की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना से जोड़ा गया। आज 28 लाख महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है। हमने न सिर्फ 200 यूनिट बिजली बिल माफ किया, बल्कि इनका बकाया बिल भी माफ कर दिया। हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले पांच वर्षों में हम हर परिवार को 1 लाख रुपया देने जा रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया

    May 8, 2026

    JSSC CGL Recruitment 2026: 615 पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन

    May 8, 2026

    उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत

    May 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • शुभेंदु अधिकारी चुने गए BJP विधायक दल के नेता, कल लेंगे बंगाल के सीएम पद की शपथ
    • TRE 4 भर्ती को लेकर पटना में बवाल, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज
    • छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया
    • West Bengal New CM: क्या शुभेंदु अधिकारी बनेंगे सीएम? दो डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर भी सस्पेंस
    • JSSC CGL Recruitment 2026: 615 पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन
    • उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.