Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनशताब्दी एक्सप्रेस में लापता हुए जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी

    October 27, 2026

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Featured»Budget 2026: क्या रविवार 1 फरवरी को ही पेश होगा आम बजट? आज हो सकता है बड़ा फैसला
    Featured

    Budget 2026: क्या रविवार 1 फरवरी को ही पेश होगा आम बजट? आज हो सकता है बड़ा फैसला

    AdminBy AdminJanuary 31, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Budget 2026 Date: देश के सबसे अहम आर्थिक दस्तावेज, आम बजट 2026 की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आमतौर पर बजट हर साल 1 फरवरी को पेश किया जाता है, लेकिन इस बार सवाल इसलिए खड़ा हो गया है क्योंकि 1 फरवरी 2026 को रविवार पड़ रहा है। इसके साथ ही इसी दिन गुरु रविदास जयंती भी है, जिससे कन्फ्यूजन और बढ़ गया है।

    सूत्रों के मुताबिक, बजट की तारीख पर आज अहम फैसला लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि आज संसदीय मामलों की कैबिनट कमिटी (CCPA) की बैठक होने की संभावना है। इस बैठक में बजट पेश करने की तारीख को लेकर प्रस्ताव पर चर्चा होगी। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल 1 फरवरी (रविवार) को ही बजट पेश करने का प्रस्ताव रखा गया है।

    अगर CCPA की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो औपचारिक रूप से बजट की तारीख पर मुहर लग जाएगी।

    इसके अलावा, 1 फरवरी को गुरु रविदास जयंती भी है। भले ही यह दिन सरकारी कैलेंडर में Restricted Holiday के तौर पर दर्ज है, लेकिन रविवार और त्योहार के एक साथ पड़ने से मामला थोड़ा संवेदनशील हो गया है।

    आगे की प्रक्रिया क्या है?

    बजट और संसद सत्र की तारीख तय करने की जिम्मेदारी संसदीय मामलों की कैबिनट कमिटी (CCPA) की होती है। यही समिति यह तय करती है कि संसद का सत्र कब शुरू होगा, बजट किस दिन पेश किया जाएगा और आर्थिक सर्वे की तारीख क्या होगी।

    आमतौर पर CCPA की यह बैठक जनवरी के पहले हफ्ते में होती है। इसी दौरान सरकार आधिकारिक तौर पर साफ कर देगी कि बजट 1 फरवरी को ही पेश होगा या फिर तारीख में बदलाव किया जाएगा।

    इतिहास क्या बताता है?

    यह पहली बार नहीं है जब बजट की तारीख वीकेंड पर पड़ी हो। पहले जब बजट फरवरी के आखिरी दिन पेश होता था, तब कई बार शनिवार को बजट रखा गया। 2015 और 2016 में अरुण जेटली ने शनिवार को बजट पेश किया था। 1999 में यशवंत सिन्हा ने रविवार के दिन बजट प्रस्तुत किया था। इससे साफ है कि अगर सरकार चाहे, तो छुट्टी वाले दिन भी संसद का विशेष सत्र बुलाकर बजट पेश किया जा सकता है।

    आम आदमी के लिए इसका मतलब

    अगर बजट 1 फरवरी (रविवार) को पेश होता है, तो संभव है कि संसद उस दिन काम करे और आर्थिक सर्वे 31 जनवरी को पेश किया जाए। वहीं, अगर सरकार तारीख बदलने का फैसला करती है, तो बजट 2 फरवरी को भी आ सकता है। फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सरकार के सामने दो ही विकल्प हैं। या तो 1 फरवरी (रविवार) को ही बजट पेश किया जाए, या फिर तारीख आगे बढ़ाई जाए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    जनशताब्दी एक्सप्रेस में लापता हुए जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी

    October 27, 2026

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!

    October 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जनशताब्दी एक्सप्रेस में लापता हुए जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव बरामद, मौत की गुत्थी उलझी
    • बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर
    • झारखंड के स्कूलों में लागू हो सकता है राष्ट्रीय आपदा सुरक्षा ढांचा, CPR ट्रेनिंग से मॉक ड्रिल तक की तैयारी!
    • अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश
    • रांची में दिनदहाड़े मर्डर! घर में घुसकर राजस्व कर्मचारी लक्ष्मी नारायण मुंडा की निर्मम हत्या
    • CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.