Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026

    31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: झारखंड में नए टैरिफ पर जनसुनवाई जल्द
    Breaking News

    बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: झारखंड में नए टैरिफ पर जनसुनवाई जल्द

    AdminBy AdminFebruary 3, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में बिजली उपभोक्ताओं के लिए अहम माने जा रहे नए टैरिफ पर जनसुनवाई की प्रक्रिया 10 फरवरी के बाद शुरू होने जा रही है। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने टैरिफ से जुड़ी आपत्तियों और सुझावों पर अपना जवाब भेजना शुरू कर दिया है।

    वहीं आयोग भी जनसुनवाई की औपचारिक कार्रवाई में जुट गया है। गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित नई ऊर्जा नीति के तहत सभी राज्यों को हर हाल में 31 मार्च तक बिजली टैरिफ की घोषणा करनी है, ताकि नई दरें एक अप्रैल से लागू की जा सकें। इसी समय सीमा को ध्यान में रखते हुए झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग तेजी से आगे बढ़ रहा है। आयोग का लक्ष्य है कि सभी संबंधित पक्षों की राय लेने के बाद समय पर टैरिफ निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।

    पांच जिलों में होगी जनसुनवाई

    आयोग द्वारा बिजली टैरिफ पर जनसुनवाई का आयोजन राज्य के पांच प्रमुख जिलों में किया जाएगा। इनमें रांची, दुमका, धनबाद, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। इन जिलों में उपभोक्ता, सामाजिक संगठन, उद्योग जगत और अन्य हितधारक टैरिफ प्रस्तावों पर अपनी बात रख सकेंगे। फिलहाल जनसुनवाई की तिथि और स्थान को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसका आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया जाएग।

    कई बिजली कंपनियों के टैरिफ पर सुनवाई

    जनसुनवाई केवल जेबीवीएनएल के टैरिफ तक सीमित नहीं रहेगी। आयोग द्वारा सेल, इनलैंड पावर, टाटा पावर और दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की ओर से प्रस्तावित बिजली टैरिफ पर भी जनसुनवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे स्पष्ट है कि राज्य में बिजली उत्पादन और वितरण से जुड़ी लगभग सभी प्रमुख एजेंसियों के टैरिफ प्रस्तावों पर जनता की राय ली जाएगी।

    आयोग के सदस्य तकनीक हुए सेवानिवृत्त

    इधर, नियामक आयोग के सदस्य (तकनीक) अतुल कुमार सेवानिवृत्त हो गए हैं। फिलहाल आयोग में अध्यक्ष और सदस्य (विधि) कार्यरत हैं। इन्हीं दोनों की मौजूदगी में बिजली टैरिफ पर जनसुनवाई की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। आयोग का कहना है कि तकनीकी सदस्य के सेवानिवृत्त होने से टैरिफ प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा और निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्णय लिया जाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत

    April 28, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश

    April 28, 2026

    31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    • रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
    • रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
    • गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.